विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2021

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की शादी की रस्में शुरू, मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और Video वायरल

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं.

कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की शादी की रस्में शुरू, मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और Video वायरल
सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale)
नई दिल्ली:

मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) ने सगाई कर सबको चौंका दिया था. जल्द ही यह कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है. सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं. शनिवार को दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई. इस समारोह की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैन्स दोनों को शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.

संकेत भोसले (Sanket Bhosale) ने मेंहदी सेरेमनी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि वो वीडियो कॉल के जरिए सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) के हाथों में लगी मेंहदी को देख रहे हैं कुछ देर बाद वो भी अपनी मेंहदी दिखाते हैं. साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में 'मेहंदी लगा कर रखना' गाना भी बज रहा है. वीडियो के कैप्शन में कॉमेडियन ने लिखा: "मेहंदी लगा कर रखना सुगंधा मिश्रा."

बता दें कि सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) के साथ 26 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. एक इंटरव्यू के दौरान सुगंधा मिश्रा ने बताया था: "उन्होंने अपनी शादी की खरीदारी ऑनलाइन की है. शादी के लिए उन्होंने दिसंबर से ही तैयारी शुरू कर दी थी. सुगंधा ने कहा कि शादी लुधियाना में एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें सिर्फ 20 लोग ही मौजूद होंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि, वह हमेशा से 10 किलो का लहंगा पहनना चाहती थी. मैं भले ही ऑनलाइन शॉपिंग करूंगी लेकिन 10 किलो का ही लहंगा पहनूंगी." सुगंधा और संकेत ने अपने रिश्ते को 17 अप्रैल को जाहिर किया था. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sugandha Mishra, Sugandha Mishra Video, Sugandha Mishra Sanket Bhosale Marriage, Sanket Bhosale, Sugandha Mishra And Sanket Bhosale, Mehendi Ceremony
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com