विज्ञापन

Bigg Boss 20: कैप्टन बनते ही यंग के बदले तेवर, थोपे नियम तो कनिका मान बोलीं- कैप्टन बने हो बादशाह नहीं

बिग बॉस सीजन 20 के आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा युंग और कनिका के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलेगी. युंग घर वालों को दंड देने वाले हैं, क्योंकि उनकी बात नहीं सुनी गई है. अब इंतजार है कि इस बात का घर वाले क्या जवाब देते हैं.

Bigg Boss 20: कैप्टन बनते ही यंग के बदले तेवर, थोपे नियम तो कनिका मान बोलीं- कैप्टन बने हो बादशाह नहीं
कनिका और युंग की जबरदस्त लड़ाई
नई दिल्ली:

बिग बॉस सीजन 20 के घर नें फिर से हर बार की तरह दर्शकों को देखने को मिल रही है लड़ाई. अब जब घर का पहला कैप्टन युंग बन चुके हैं तो देखना होगा कि वो इस घर की कमान को कैसे संभालते हैं? हालांकि कैप्टन बनना मजेदार है पॉवर भी मिलती है, लेकिन घर वालों को समझाना और अपनी बातें मनवाना कोई आसान काम नही है. 

युंग के लिए कितना मुश्किल होगा घर संभालना

Latest and Breaking News on NDTV

बीते एपिसोड में दिखा कि युंग जब घर वालों को उनकी ड्यूटी बता रहे होते हैं तो कोई भी उनको सीरियलसी नहीं लेता और बीच में उठते ही कुछ लोग अपना-अपना काम करने चले जाते हैं. हालांकि अब देखना होगा कि युंग घर की कमान कैसे चलाते हैं, क्योंकि उनकी घर में हर किसी से थोड़ी बहुत नोक-झोंक हो चुकी है. वहीं गुल्लू पहले ही बोल चुके थे कि वो किसी की बात नहीं मानने वाले हैं. 

कनिका से भी हुई जबरदस्त लड़ाई

बता दें कि लड़ाई शुरू हुई कनिका के मेल वाशरूम में जाने को लेकर कि युंग ने उनको आवाज दी और कनिका ने उनकी बात ना सुनकर उनकी डिसरेसपेक्ट कर दी है. जिसके बाद इसकी सजा पूरे घर वालों को देने की बात करते हैं. जिस पर कनिका ने बोला कि अगर मैने नहीं सुना तो आराम से बोलते. युंग के ठंड वाली बात पर कनिका ने कहा कि तुम घर के कैप्टन ही बने हो बादशाह नहीं बन गए.

युंग का गुस्सा और घरवालों की मस्ती! 

युंग ने आम्रपाली से कहा कि घर के कुछ लोग बेवजह उनसे लड़ाई करने की कोशिश करते हैं और वह काफी समय से अपना गुस्सा कंट्रोल कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर उनका पारा चढ़ गया तो वह काफी सख्त हो सकते हैं. इस पर आम्रपाली को उनका एक मजेदार डायलॉग याद आ गया, जो उन्होंने तब बोला था जब वह रो रही थीं. यह सुनकर सभी हंसने लगे. वहीं ईशा ने भी युंग को सलाह दी कि बहस के दौरान, खासकर लड़कियों से बात करते समय, उन्हें अपने शब्दों का ध्यान रखना चाहिए. बाद में घरवालों ने युंग के पुराने मजेदार वन-लाइनर्स को याद कर खूब मस्ती की. 

ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस' ने निरहुआ से मिलवाया और बदल गई किस्मत, आम्रपाली दुबे ने सुनाई भोजपुरी फिल्मों में आने की कहानी

ये Video भी देखें: द ट्रेटर्स 2 के विनर्स के खास बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Bigg Boss Weekend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com