90 से 2000 के दशक में उदित नारायण, कुमार सानू, अलका याग्निक और सोनू निगम जैसे सिगर्स का बॉलीवु़ड पर राज था, जिसने गानों ने इसे और भी खास बना दिया. लेकिन क्या आप इन 4 दिग्गज सिंगरों की आवाज से तैयार हुई उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जिसे बनने में 4 साल लगे. लेकिन जब यह तैयार हुई तो बिना प्यार की अरेंज मैरिज की कहानी और 8 गानों ने फैंस को सिनेमाघरों तक आने पर मजबूर कर दिया. वहीं फिल्म के गाने इसकी धड़कन बन गए, जिन्हें आज तक फैंस भुला नहीं पाए हैं.
बिना प्यार के अरेंज मैरिज की कहानी
हम बात कर रहे हैं साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म धड़कन की कहानी, जिसमें अमीर परिवार की लड़की अंजलि (शिल्पा शेट्टी) को गरीब देव (सुनील शेट्टी) से प्यार हो जाता है. लेकिन उसके पिता उसकी अमीर बिजनेसमैन राम से अरेंज मैरिज करवा देते हैं, जिससे वह प्यार नहीं करती. शुरुआत में अंजली राम से दूर रहती है, लेकिन राम का सच्चा प्यार और अच्छाई उसका दिल जीत लेती है. दोनों खुशी से रहने लगते हैं तभी अमीर बनकर देव की उनकी लाइफ में एंट्री होती है और वह अंजली को पाने की कोशिश करता है. लेकिन अंजलि अपना पुराना प्यार भूलकर राम के साथ अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाती है.
8 गाने बने फिल्म की धड़कन
161 मिनट की धड़कन में 59:14 मिनट के 8 गाने थे, जिसमें दिल ने ये कहा है दिल से को उदित नारायण, कुमार सानू और अलका याग्निक ने आवाज दी. वहीं दूसरे गाने तुम दिल की धड़कन में को अभिजीत और अलका याग्निक ने गाया. तीसरा गाना "दूल्हे का सेहरा" (मेल) नुसरत फतेह अली खान ने गाया. चौथा गाना "दिल ने ये कहा है दिल से 2" को सोनू निगम और अलका याग्निक ने आवाज दी. पांचवा गाना "तुम दिल की धड़कन में" (सैड वर्जन) कुमार सानू ने गाया. छठा गाना "ना ना करते प्यार" है, जिसे उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया था. सातवा गाना "अक्सर इस दुनिया में" है, जिसे अलका याग्निक ने आवाज दी. वहीं आठवा गाना "दूल्हे का सेहरा" का फीमेल वर्जन था, जिसे जसपिंदर नरूला ने अपनी आवाज से सुपरहिट बनाया. कहा जाता है कि इन गानों की 4.5 मिलियन यूनिट बिकी थी, जो साल की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम थी.
धड़कन को बनने में लगे 4 साल
धड़कन फिल्म अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की वह फिल्म थी. जब वह एक-दूसरे को सच में डेट कर रहे थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गाने और कहानी के कारण हिट हुई, जिसकी उम्मीद नहीं थी क्योंकि इसे रिलीज होने में 4 साल लगे थे. वहीं दूल्हे का सेहरा गाना नुसरत फतेह अली खान ने अपने निधन से कुछ महीने पहले 1997 में रिकॉर्ड कर लिया था. जबकि अन्य गाने 1997-1998 में रिकॉर्ड हुए. वहीं तुम दिल की धड़कन में 2000 में लंदन में शूट हुआ था.
ये Video भी देखें: Hera Pheri 3 में बाबू राव की हुई वापसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं