विज्ञापन

सुरों की मल्लिका आशा भोसले का फैंस को तोहफा, आखिरी गाने में जिंदगी को लगाया गले, सुनते ही कर बैठेंगे प्यार

हरीश व्यास के निर्देशन में बनी ‘ओम का हरि’ के संगीत की लॉन्चिंग एक यादगार शाम रही. फिल्म में रघुबीर यादव, सोनी राजदान और अंशुमन झा मुख्य भूमिकाओं में हैं.

सुरों की मल्लिका आशा भोसले का फैंस को तोहफा,  आखिरी गाने में जिंदगी को लगाया गले, सुनते ही कर बैठेंगे प्यार
 आशा भोसले की जयंती पर रिलीज हुआ आखिरी गाना
नई दिल्ली:

हरीश व्यास के निर्देशन में बनी ‘ओम का हरि' के संगीत की लॉन्चिंग एक यादगार शाम रही. फिल्म में रघुबीर यादव, सोनी राजदान और अंशुमन झा मुख्य भूमिकाओं में हैं. इस मौके पर फिल्म के संगीत के साथ-साथ भारतीय सिनेमा के इतिहास में इसकी खास जगह को भी याद किया गया. फिल्म के म्यूज्क एल्बम की सबसे खास बात यह है कि इसमें दिग्गज गायिका आशा भोसले का किसी फीचर फिल्म के लिए रिकॉर्ड किया गया आखिरी गीत शामिल है. इस वजह से यह मौका भावनात्मक और ऐतिहासिक, दोनों ही रूप से बेहद खास बन गया.

इससे भी खास बात यह है कि आशा भोसले के इस आखिरी फीचर फिल्म गीत ‘ऐ मेरी ज़िंदगी, तू छुपी है कहां' का म्यूजिक वीडियो भी रिलीज किया गया है. वीडियो में फिल्म के लिए इस गीत की रिकॉर्डिंग करते समय आशा भोसले के स्टूडियो के अंदर के कुछ खास पल भी देखने को मिलते हैं. ‘ओम का हरि' का संगीत फिल्म की कहानी और कई पीढ़ियों से चली आ रही संगीत की विरासत को एक साथ जोड़ता है. आशा भोसले के आखिरी फीचर फिल्म गीत को एल्बम में शामिल किया जाना इसे और भी खास बनाता है. दर्शकों को इस एल्बम के जरिए उनकी उस आवाज को सुनने का मौका मिलेगा, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में हमेशा एक खास जगह रखेगी.

यह भी पढ़ें-' करण जौहर ने मिर्जापुर द मूवी का फर्स्ट डे शो, रिव्यू करते हुए लिखा, सॉलिड, कड़क, मसालेदार राइड 

एल्बम में दिवंगत दिग्गज गायक किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार, परेश पाहुजा के गीत भी शामिल हैं. इसके अलावा फिल्म के मुख्य अभिनेता रघुबीर यादव ने भी दो गीत गाए हैं. उन्होंने मुंबई में कल शाम हुए म्यूज़िक लॉन्च के दौरान इन दोनों गीतों को लाइव दर्शकों के सामने भी प्रस्तुत किया.

फिल्म में नजर आने वाले अभिनेता अंशुमन झा ने कहा, “प्लेलिस्ट में अलग-अलग तरह के गाने होने का चलन शुरू होने से बहुत पहले ही आशा जी खुद एक पूरी प्लेलिस्ट थीं. ‘ओम का हरि' के लिए आशा जी का गाना गाना ऐसी बात है, जिसे हम शायद कभी शब्दों में पूरी तरह बयां नहीं कर पाएंगे. आज उनकी जयंती के मौके पर ‘ऐ मेरी ज़िंदगी' का रिलीज होना इसे और भी खास बना देता है. यह लगभग किसी खूबसूरत संयोग जैसा लगता है कि हम आज, उनकी जयंती पर, यह गीत पूरी दुनिया के साथ साझा कर पा रहे हैं. हम खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि ‘ओम का हरि' को उनकी शानदार संगीत यात्रा में एक छोटी लेकिन बेहद खास जगह मिली है.”

निर्देशक हरीश व्यास के लिए ‘ओम का हरि' का संगीत फिल्म की भावनात्मक कहानी से बहुत गहराई से जुड़ा हुआ है. एल्बम और आशा भोसले के आखिरी फीचर फिल्म गीत को इसका हिस्सा बनाने के अनुभव के बारे में उन्होंने कहा, “आशा जी के जन्मदिन पर यह गीत रिलीज़ करना मेरे लिए बेहद खास है. मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि ‘ओम का हरि' के जरिए उनकी संगीत विरासत का एक छोटा सा हिस्सा आगे ले जाने का मौका मिल रहा है. आज हम सिर्फ एक गीत रिलीज़ नहीं कर रहे हैं, बल्कि आशा जी का जश्न मना रहे हैं.”

यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फीमेल एक्शन फिल्म तो तापसी पन्नू के हाथ से निकली फिल्में, अब वहीं फिल्म नेटफ्लिक्स पर बनीं नंबर वन   

रघुबीर यादव, सोनी राजदान और अंशुमान झा जैसे कलाकारों से सजी ‘ओम का हरि' एक अलग तरह की कहानी के साथ यादगार संगीत पेश करने का वादा करती है. आशा भोसले के आखिरी फीचर फिल्म गीत के रिलीज़ होने से इस एल्बम को एक खास भावनात्मक जुड़ाव मिला है. ऐसे में यह म्यूजिक लॉन्च सिर्फ फिल्म के प्रचार का हिस्सा नहीं रहा, बल्कि एक महान संगीत विरासत को याद करने और उसका जश्न मनाने का खास अवसर बन गया. ‘ओम का हरि' 18 सितंबर को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asha Bhosle, Asha Bhosle 90s Songs, Asha Bhosle Album, Asha Bhosle Last Film Song, Asha Bhosle Last Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com