विज्ञापन

हनुमान अंश के सेट पर धूम्रपान और शराब पीना था मना, एक्टर ने कहा- मैंने अपने होटल में छोटा सा ड्रिंक ले लिया

हनुमान अंश एक्टर से पूछा कि शूटिंग के वक्त क्या माहौल रहता था? इस बात का एक्टर ने जवाब दिया कि मैं सिर्फ तीन दिनों के लिए गया था. वैसे मेरी शूटिंग सिर्फ एक दिन की थी. मुझे नासिर अली जो सूबेदार था, उस किरदार के लिए बुलाया गया था.

हनुमान अंश के सेट पर धूम्रपान और शराब पीना था मना, एक्टर ने कहा- मैंने अपने होटल में छोटा सा ड्रिंक ले लिया
हनुमान अंश के एक्टर ने बताया नीम करोली बाबा की फिल्म के सेट पर होते थे चमत्कार
नई दिल्ली:

फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) इन दिनों हर किसी की जुबान पर है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म बाबा नीम करौली के जीवन पर आधारित है. यह फिल्म बीते महीने सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन शुरुआत के 18 दिन इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी ठंडा रहा. फिल्म को माउथ पब्लिसिटी मिलने के बाद लोगों ने इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख किया और आज यह फिल्म बॉलीवुड की मिर्जापुर जैसी बड़े सितारों की फिल्म को टक्कर दे रही है. फिल्म में ज्यादातर सभी नए चेहरे हैं. रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने अभी तक 185 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का परफॉर्मेंस बॉक्स ऑफिस पर अभी भी लगातार चल रहा है. इस फिल्म में एक्टर चंदन आनंद (Chandan Anand) ने भी एक अहम किरदार निभाया है. हाल ही में चंदन आनंद ने एनडीटीवी से बात की और फिल्म को लेकर काफी ऐसी बात बताई, जो शायद किसी को पता हो.

आशीर्वाद जैसी बात

जब एक्टर चंदन आनंद से पूछा गया कि फिल्म की सारी कास्ट इन दिनों फिल्म को अलग-अलग जगहों पर प्रमोट कर रही है. सभी फिल्म की सफलता का श्रेय खुद लेना चाह रहे हैं, आपको क्या लगता है, सफलता का श्रेय किसको मिलना चाहिए, कास्ट को या तो नीम करोली बाबा को? इस बात का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि फिल्म की सफलता का श्रेय सभी को जाना चाहिए. क्योंकि डायरेक्टर ने बहुत ही शानदार तरीके से फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है. हमारे तीनों प्रोड्यूसर्स का सहयोग रहा, सभी लोगों का टीमवर्क बहुत अच्छा रहा. ऑडियंस का प्यार हमको बहुत अच्छा मिला है और सबसे बड़ी चीज बाबा का आशीर्वाद मिला है. इसको आप चमत्कार कह सकते हैं. सभी लोगों ने फिल्म पर बहुत मेहनत की है. मैं आपको कहीं ज्यादा नहीं दिख रहा, क्योंकि मैं इन दिनों शकुनी पर एक शो कर रहा हूं. इन दिनों मेरी शूटिंग चल रही है, इसलिए मैं कहीं जा नहीं सकता. नीम करोली बाबा की कहानी सभी तक पहुंचना बहुत जरूरी है. जब एक्टर से पूछा कि शूटिंग के वक्त क्या माहौल रहता था?

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh Box Office: वर्ल्डवाइड रिलीज हुई हनुमान अंश, जानें 35 दिनों में नीम करोली बाबा की फिल्म का भारत की कमाई का प्रॉफिट

इस बात का एक्टर ने जवाब दिया कि मैं सिर्फ तीन दिनों के लिए गया था. वैसे मेरी शूटिंग सिर्फ एक दिन की थी. मुझे नासिर अली जो सूबेदार था, उस किरदार के लिए बुलाया गया था. अचानक अगली सुबह मुझे डायरेक्टर ने कहा कि आप दो-तीन दिन रुक जाएं, क्योंकि हम सोच रहे हैं आप नरेटर का भी किरदार कीजिए. मेरे लिए तो एक आशीर्वाद जैसी बात थी. क्योंकि यह जिम्मेदारी है, आपको एक शब्द ही नहीं बोलना, फिल्म की पूरी कहानी बतानी है. आपको नीम करोली बाबा के बारे में बताना है. मैं यह जानकर बहुत खुश हो गया. मैंने सोचा कि चित्रकूट रुक जाएं. मैंने चित्रकूट में काफी एंजॉय किया और मैंने तीन दिनों में जो देखा वो आज तक नहीं देखा.

आध्यात्मिक माहौल था

एक्टर ने आगे कहा कि फिल्म की सारी कास्ट सुबह उठ जाते थे. सेट पर पूजा पाठ होता था. मुझे पता नहीं था कि सात्विक खाना है. मुझे एक बहुत ही अच्छे गेस्ट हाउस में रोका गया था. मैं देखता था कि शाम को भी हनुमान जी का भजन कीर्तन होता था. हनुमान चालीसा पढ़ी जाती थी. मुझे थोड़ा सा एडजस्ट करने में टाइम लगा था, क्योंकि मैंने पहले ऐसा माहौल नहीं देखा था. जो ड्राइवर थे, वो पूरी कास्ट को खाना बनाकर खिलाते थे. जब आप सारी टीम मिलकर काम करती है तो हर कोई एक हो जाता है. मैं चाहता था कि मैं और दिन रहूं लेकिन ऐसा नहीं हो सका. जब एक्टर से पूछा कि शूट के दौरान कोई चमत्कार हुआ? इस बात पर एक्टर ने कहा कि मैंने कास्ट से सुना है कि वहां शूट के दौरान अचानक बंदरों का समूह आ गया था. इससे पहले उस जगह पर बंदरों को नहीं देखा गया था. फिल्म के शूट के लिए पहले लोकेशन की परमिशन नहीं मिलती थी या तो लोकेशंस नहीं मिलती थी. फिर अचानक ही लोकेशन मिल जाती थी, ये भी किसी चमत्कार से कम नहीं था. मुझे पता नहीं था कि यह बोला गया है कि आपको सात्विक खाना है. धूम्रपान और शराब नहीं पीना है. मैं जब कभी-कभी खुश होता हूं तो थोड़ा बहुत ड्रिंक कर लेता हूं. मैंने अपने होटल में छोटा सा ड्रिंक ले लिया. पीने के कुछ देर बाद ही मेरे पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया. ये 6 दिन मेरे लिए चमत्कार जैसे थे. मैंने इन दिनों सिर्फ दाल और खिचड़ी खाई थी.

यह भी पढ़ें: 6 महीने की प्रेग्नेंसी में की शूटिंग, फिर दूसरे बच्चे के जन्म के बाद शुरू की 'दृश्यम 3', इशिता दत्ता का खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Hanuman Ansh, Chandan Anand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com