विज्ञापन

जीजा-साली पर बना 35 साल पुराना वो गाना जो है शादी-ब्याह की जान, लता मंगेशकर की आवाज ने किया हिट, Gen-Z के मम्मी-पापा का फेवरेट

जीजा-साली का रिश्ता बेहद खास होता है. फिल्मों और गानों में भी इस रिश्ते की झलक देखने को मिल रही है. 35 साल पहले जीजा-साली पर एक गाना आया था, जिसे आज भी शादी-ब्याह में खूब सुनने को मिलता है.

जीजा-साली पर बना 35 साल पुराना वो गाना जो है शादी-ब्याह की जान, लता मंगेशकर की आवाज ने किया हिट, Gen-Z के मम्मी-पापा का फेवरेट
जीजा-साली पर बना 35 साल पुराना वो गाना जो है शादी-ब्याह की शान
NDTV

जीजा-साली का रिश्ता बेहद खास होता है. फिल्मों और गानों में भी इस रिश्ते की झलक देखने को मिल रही है. 35 साल पहले जीजा-साली पर एक गाना आया था, जिसे आज भी शादी-ब्याह में खूब सुनने को मिलता है. इस गाने का नाम 'वो मेरे जीजा जी' है. 1991 की फिल्म 'सनम बेवफा' का यह गाना सिर्फ एक सॉन्ग नहीं, बल्कि 90 के दशक की यादों का खजाना है. लता मंगेशकर की मधुर आवाज में गाया गया यह ट्रैक आज भी काफी पॉपुलर है.

सावन कुमार टाक के बोल

'वो मेरे जीजा जी' गाने को संगीतकार महेश-किशोर की रचना और सावन कुमार टाक ने अपने बोल से सजाया था. 'वो मेरे जीजा जी' गाने ने सलमान खान और चांदनी की जोड़ी को यादगार बना गया. फिल्म के मजेदार साली-जीजा वाले सीन में कंचन के साथ फिल्माया गया 'सनम बेवफा' आज भी वायरल रहता है और पुरानी यादों को ताजा कर देता है. 

लता मंगेशकर की आवाज ने बनाया अमर

यह गाना असल में 'जिनके आगे जी जिनके पीछे जी' के नाम से भी जाना जाता है. इसमें साली अपने जीजा से बहन के बारे में प्यार भरी मजेदार सलाह देती है-'काली अनार की है मेरी ये बहना... देखो कभी तुम ना इसको सताना.' लता मंगेशकर की आवाज ने इसे अमर बना दिया. फिल्म में यह गाना हल्के-फुल्के और पारिवारिक माहौल को दिखाता है.

फिल्म की स्टारकास्ट

'सनम बेवफा' में सलमान खान, चांदनी, प्राण, डैनी डेंजोंगपा और कंचन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे. फिल्म में चांदनी का चयन अखबार के विज्ञापन से हुआ था, जिसमें सलमान की हीरोइन बनने के लिए फोटो भेजने को कहा गया था. फिल्म 1991 को रिलीज हुई.'सनम बेवफा' ने सिनेमाघरों में बंपर कमाई की थी. दिल्ली-यूपी, राजस्थान, पंजाब जैसे इलाकों में इस फिल्म को जमकर पसंद किया गया था. डैनी डेंजोंगपा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.

ये Video भी देखें: Bollywood Gold: एक विज्ञापन ने इस लड़की को बनाया सलमान खान की हीरोइन | Pragya Dasgupta

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanam Bewafa, Sanam Bewafa 1991, Sanam Bewafa Actress Chandni, Salman Khan, Lata Mangeshkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com