बिग बॉस के 20वें सीजन की शरुआत हो चुकी है. इस सीजन के चर्चित कंटेस्टेंट में से एक हैं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी. रीति ने हाल में शो पर बातचीत के दौरान ऐसा खुलासा किया कि हर कोई हैरान रह गया. एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी ने बताया कि उन्हें रेप और जान से मारने की धमकिया मिलती हैं. 26 साल की रीति बिग बॉस में अभी सभी से बॉन्ड बनाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं. उन्होंने हाल में बिग बॉस में मैरी कॉम और दूसरे कंटेस्टेंट से बात करते हुए बताया कि पिता मनोज तिवारी के नाम का उनपर बहुत प्रेशर रहता है. उन्होंने कहा, मुझपर हमेशा डबल प्रेशर रहता है. मैं जो भी बोलूंगी तो लोग ये बोलने लगते हैं कि मनोज तिवारी की बेटी ने ये बोल दिया. वो ऐसी है.
रीति ने कम उम्र में समाज के प्रेशर के बारे में बात करते हुए कहा, मुझे जान से मारने की, रेप की धमकियां मिलती है क्योंकि मैं उनकी बेटी हूं. मेरी राय लोगों को हमेशा ऐसे लगती है जैसे उनका ओपीनियन हो. उनके नाम पर सब मुझे टार्गेट करते हैं.
'मैं अपनी पहचान बनाना चाहती हूं'
कनिका मान से बात करते हुए रीति ने कहा, मम्मी पापा के सेपरेशन ने उनकी जिंदगी को किस तरह से बदला है. उन्होंने कहा, मैं काम करना चाहती हूं. खुद के लिए कमाना चाहती हूं और पिता से अलग अपनी पहचान बनाना चाहती हूं लेकिन सब मैं अभी तक नहीं कर पाई हूं. क्योंकि मैं प्यार में पड़ गई थी. रीति ने बताया कि उन्हें अपने ही बेस्ट फ्रेंड से प्यार हो गया था. उन्होंने कहा, मैं और मेरा बेस्ट फ्रेंड 20 साल से एक दूसरे को जानते थे. मुझे उससे प्यार हो गया था लेकन बदकिस्मती से उससे मेरा रिश्ता टूट गया.बता दें कि रीति तिवारी एक प्रोफेशनल सिंगर, सॉन्ग राइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने कई सिंगल और यूट्यूब और स्पॉटिफाई रिलीज बनाए हैं.
ये Video भी देखें: कौन है वो एक्टर जो करता है सबसे ज्यादा रिहर्सल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं