Bigg Boss 18 New Time God Avinash Mishra: बिग बॉस 18 के घर में आकर जब से फराह खान ने ये कहा है कि ये करण वीर मेहरा शो लग रहा है. तब से ही बाकी घर वालों के तेवल बदले बदले से हैं. फराह खान के एपिसोड के बाद से घर के अंदर के बहुत से समीकरण बदले हुए नजर आए हैं. एक तरफ विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा में दूरियां दिख रही हैं तो दूसरी तरफ शिल्पा शिरोडकर भी करण वीर मेहरा की तरफ झुकाव बढ़ा रही हैं. बिग बॉस 18 के अपकमिंग प्रोमो से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले चंद घंटों में रजत दलाल का भी ज्यादा धमाकेदार अंदाज नजर आने वाला है.
यह भी पढ़ें: मरून कलर सड़िया यूट्यूब पर 22 करोड़ के पार, कम नहीं हो रहा निरहुआ और आम्रपाली का क्रेज
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
कलर्स टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से शो का अपकमिंग प्रोमो शेयर किया है. इस प्रोमो को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि टाइम गॉड बनने के दावोदारों को एक सर्कल में घूमना है. लेकिन खाली हाथ नहीं. उनके हाथ में एक पानी से भरा कटोरा होगा. शर्त ये है कि पानी छलकना नहीं चाहिए. इस टास्क में अविनाश मिश्रा, चुम, श्रुतिका और रजत दलाल पार्टिसिपेट कर रहे हैं. टाइम गॉड बनने की जंग में अविनाश मिश्रा पहले ही ये कहते हैं कि उन्हें कोई धक्का नहीं मारेगा. और कुछ ही देर बाद रजत दलाल उन्हें धक्का दे देते हैं. जिसकी वजह से उनके कटोरे का पानी छलक जाता है.
यह भी पढ़ें: IMDb ने रिलीज की 2024 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट, नंबर वन पर साउथ की ब्लॉकबस्टर
इसके बाद प्रोमो में ही रजत दलाल पूरे घर वालों को चैलेंज भी देते नजर आते हैं. वो कहते हैं कि आजा जिसे उनसे टकराना हो. पूरे 14 के 14 भी आ जाएंगे तो भी उन्हें नहीं रोक सकते हैं. इसी प्रोमो में विवियन डिसेना भी रजत दलाल को समझाते दिख रहे हैं. चाहत भी रजत दलाल पर चिल्ला रही हैं. और, करण वीर मेहरा भी रजत दलाल को कुछ समझाईश दे रहे हैं. लेकिन रजत दलाल नहीं मानते.
बिग बॉस 18 के अगले टाइम गॉड को लेकर सोशल मीडिया पर खबर आ रही है कि अविनाश मिश्रा को अगला टाइम गॉड बना दिया गया है. इस तरह सोशल मीडिया पर इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं