साल 2024 को अलविदा कहने का समय आ रहा है. ऐसे में गूगल से लेकर IMDb तक साल की पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट रिलीज कर रहे हैं. अब IMDb ने मोस्ट पॉपुलर इंडियन मूवीज 2024 की लिस्ट जारी कर दी है. साल 2024 में शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान जैसे सितारों की फिल्में रिलीज नहीं हुईं. बावजूद इसके 2024 हिंदी सिनेमा के लिए अच्छा गया है. वहीं साउथ सिनेमा ने तो 2024 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका ही कर दिया. अब साल 2025 दस्तक देने जा रहा है तो ऐसे में गुजरे साल की टॉप फिल्मों पर एक नजर डाल ही लेनी चाहिए.
IMDb मोस्ट पॉपुलर इंडियन मूवीज 2024
नंबर एक पर है कल्कि 2898 एडी. प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों की मौजूदगी वाली इस फिल्म ने साल में जबरदस्त कमाई की है. फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन ने किया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दूसरे नंबर पर है राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2. डायरेक्टर अमर कौशिक की इस फिल्म ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया. फिल्म के गाने भी खूब चले और इसकी कहानी भी काफी कसी हुई थी.
तीसरे नंबर पर साउथ की फिल्म महाराजा को स्थान मिला है. विजय सेतुपती की इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है. इन दिनों फिल्म चीन में खूब धूम मचा रही है. फिल्म का निर्देशन नितिलन सामीनाथन ने किया है.
चौथे नंबर पर है अजय देवगन और आर माधवन की थ्रिलर मूवी शैतान. इस मूवी के जरिए लोगों को आर माधवन का एक और रूप देखने को मिला. फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है.
पांचवें नंबर पर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर को जगह मिली है. इसका निर्देशन सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया है.
छठे नंबर पर साउथ की मूवी मंजुम्मेल बॉयज मिली है. इस फिल्म को ओटीटी पर भी काफी पसंद किया गया है. फिल्म का निर्देशन चिदंबरम एस पोडुवल ने किया है.
सातवें नंबर पर है फिल्म भूल भुलैया 3. साल के आखिरी महीनों में आई फिल्म भूल भुलैया 3 ने भी शानदार कमाई की. इस फिल्म में विद्या बालन और माधुरी की जोड़ी ने लोगों को फैन बना लिया. फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था.
आठवें नंबर पर थ्रिलर फिल्म किल का नाम है. निखिल नागेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया है.
नौवें नंबर पर है सितारों से भरी फिल्म सिंघम अगेन . इस फिल्म में अजय देवगन के साथ साथ करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह भी नजर आए थे.
दसवें नंबर पर किरण राव की लापता लेडीज है और इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं