- आसिम रियाज को बाइक सवार लोगों ने मारी टक्कर
- एक्टर के कंधे और पैर में आई चोट
- आसिम रियाज का वीडियो हुआ वायरल
बिग बॉस 13 के रनरअप आसिम रियाज (Asim Riaz) को कुछ बाइक सवार लोगों ने पीछे से टक्कर मारी है. इस बात की जानकारी खुद आसिम रियाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर दी है. वीडियो में नजर आ रहा है कि हमले के दौरान आसिम रियाज के कंधे, पैरे और हाथ में चोटें भी आई हैं. आसिम रियाज ने अपने वीडियो में बताया कि वह साइकलिंग के लिए निकले थे, तभी उनपर कुछ बाइक सवार लोगों ने पीछे से टक्कर मारी. आसिम रियाज के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है. आसिम के फैंस उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आसिम रियाज (Asim Riaz) ने अपने वीडियो में कहा, "हैलो दोस्तों! कैसे हैं आप लोग. मैं यहां साइकलिंग कर रहा था तभी कुछ लोग बाइक से आए और पीछे से मुझे टक्कर मारी." वीडियो में नजर आ रहा है कि आसिम रियाज के पैर और कंधे बुरी तरह से छिल गए हैं. आसिम रियाज का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. वहीं, ट्विटर पर भी फैंस ने #GetWellSoonAsim ट्रेंड शुरू कर दिया, जिसमें उन्होंने बिग बॉस कंटेस्टेंट के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ भी की.
बता दें कि पिछले महीने बिग बॉस कंटेस्टेंट और पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) पर भी हमला हुआ था. इस बात की जानकारी हिमांशी ने खुद दी थी. वहीं आसिम (Asim Riaz) की बात करें तो उन्होंने बिग बॉस 13 में रहते हुए अपनी लोकप्रियता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था. बिग बॉस 13 में आसिम रियाज के अंदाज और गेम खेलने के उनके स्टाइल ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. भारत के साथ-साथ आसिम रियाज ने विदेशी स्टार जॉन सीना का भी दिल जीत लिया था. बिग बॉस 13 के बाद आसिम रियाज मेरे अंगने में, तू कल्ला ही सोना नई और कई गानों में नजर आए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं