बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना के द्वारा पॉडकास्ट में दिए गए बयान पर पलटवार किया. असिम रियाज ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी भी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा. असिम ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अफवाहों पर विराम लगाया. साथ ही, यह भी दावा किया कि उन्होंने ही हिमांशी की फिटनेस की ओर प्रेरित किया था. असिम ने लिखा, "मैंने कभी किसी से अपना धर्म बदलने के लिए नहीं कहा था. सच, तो यह है कि मैंने ही उन्हें फिटनेस की ओर बढ़ाया था. तुम मुझसे ही मिलने के बाद इस शेप में आई हो, उससे पहले सबको पता था कि तुम कैसी दिखती थीं."
आसिम रियाज ने कहा- धर्म बहुत ही सेंसिटिव टॉपिक है
असिम रियाज ने कहा कि धर्म को हथियार की तरह इस्तेमाल करना बंद करें. उन्होंने लिखा, "धर्म बहुत ही सेंसिटिव टॉपिक है और किसी की इतनी पर्सनल चीज को मेरे खिलाफ नफरत फैलाने की वजह बनाना बचकाना है और ये सिर्फ दिखाता है कि अटेंशन पाने के लिए आप कितना नीचे गिर सकते हैं और जहां तक मेरे करियर की बात है, मुझे इसे बनाने के लिए कभी किसी की जरूरत नहीं पड़ी और न ही किसी को इसका क्रेडिट लेने की जरूरत है, जबकि उसका इसमें कोई योगदान ही नहीं रहा."
'पर्सनल लाइफ को गॉसिप बनाना बंद करें'
उन्होंने आगे कहा, "किसके पास ज्यादा पैसा है और किसके पास कम? अगर आप सच में जानना चाहते हैं, तो बैंक स्टेटमेंट से ये साफ हो जाएगा, लेकिन पैसा कभी भी इंसान के चरित्र का पैमाना नहीं होता. चरित्र तो ये बताता है कि अटेंशन, चर्चा में बने रहने या कुछ और व्यूज पाने के लिए आप कितना नीचे गिरने को तैयार हैं. " असिम रियाज ने हिमांशी खुराना को तंज कसते हुए कहा कि सालों बाद पुराने रिश्ते और पर्सनल लाइफ के बारे में गॉसिप बनाना बंद करें. क्योंकि ये सब बातें उस इंसान के बारे में दिखाता है, जो ये सब बता रहा है.
पारस छाबड़ा को भी लिया आड़े हाथ
असिम ने पारस का नाम लिए बिना ही उन पर तंज कसते हुए कहा, "माइक के पीछे पेट निकाले हुए बैठे उस आदमी से मैं, कहना चाहूंगा जिसने गॉसिप को ही अपना पेशा बना रखा है, भाई दूसरों की जिंदगी के बारे में बात करने में थोड़ा कम समय बिताओ और थोड़ा ज्यादा समय जिम में बिताओ."
धर्म को लेकर हिमांशी खुराना ने कही थी ये बात
दरअसल, असिम रियाज का यह पोस्ट पारस छाबड़ा के उस पॉडकास्ट के कुछ दिनों के बाद आया है, जिसमें हिमांशी खुराना गई थीं. पॉडकास्ट में हिमांशी ने असीम का नाम लिए बिना अपने पुराने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी. उस बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि कैसे धर्म को लेकर मतभेदों ने उनके पुराने रिश्ते पर असर डाला था और आरोप लगाया कि उनके उस समय के पार्टनर ने उनसे अपने धर्म के बारे में बात की थी और चाहते थे कि वो उसे समझे और अपना ले. उन्होंने कहा कि वो ऐसा नहीं करना चाहती थीं क्योंकि उन्हें लगता था कि ऐसा करना उनके अपने धर्म के साथ धोखा होगा. हिमांशी ने यह भी याद किया कि एक समय ऐसा आया था जब वह सोच रही थीं कि अगर उन्होंने कोई दूसरा धर्म अपना लिया तो क्या उन्हें 'दाह' कर दिया जाएगा या फिर, दफनाया जाएगा.
बिग बॉस 13 में आए थे हिमांशी और आसिम करीब
बता दें कि हिमांशी और आसिम 'बिग बॉस 13' के दौरान मिले थे, जहां उनका रिश्ता धीरे-धीरे एक रोमांटिक रिश्ते में बदल गया था. जब हिमांशी उनके कनेक्शन के तौर पर रियलिटी शो में दोबारा आईं, तो आसिम ने घुटनों के बल बैठकर हिमांशी को शादी का प्रपोजल भी दिया था. शो के बाद भी इस कपल ने अपना रिश्ता जारी रखा और लगभग चार साल तक डेट किया. दिसंबर 2023 में दोनों ने अपने अलग होने की घोषणा की, जिसमें धार्मिक मतभेदों को उनके अलग होने का कारण बताया गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं