बिग बॉस में जमकर धमाल मचाने वाली अर्शी खान अब रेस्लिंग के रिंग में कहर बरपाने जा रही हैं. यहां वह अपने लात घूंसों और दांव के साथ पहलवानों के होश फाख्ता कर रही हैं. अर्शी खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वह रेस्लिंग के रिंग में नजर आ रही हैं. वह इंटरनेशनल लेवल के दांव दिखा रही हैं और जमकर फाइट कर रही हैं. इस तरह अर्शी खान ने अपना नया रूप अख्तियार कर लिया है. अर्शी खान लगातार अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयर कर रही हैं और अपडेट दे रही हैं.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
अर्शी खान के रेस्लिंग के इन वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. अर्शी खान इन दिनों कुश्ती सीख रहे हैं और फैन्स उनके रेस्लिंग मूव्ज को खूब पसंद भी कर रहे हैं. अर्शी खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'वाउ, व्हाट अ मूव.' इस तरह उनका यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. हालांकि अर्शी खान पहले भी कह चुकी हैं कि खली उनके दोस्त और उनकी वजह से वह रेस्लिंग की दुनिया में कदम रखने के लिए प्रेरित हुई हैं. वह जल्द ही प्रोफेशनल के तौर पर कुश्ती की दुनिया में कदम रख सकती हैं.
अर्शी खान सिर्फ रियलिटी शो ही नहीं करती हैं बल्कि वह कई शो में भी नजर आ चुकी हैं. वह 'सावित्री देवी कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल', 'इश्क में मरजावां' और 'विश' सरीखे शो में काम कर चुकी हैं. अर्सी खान जल्द ही अपकमिंग रियलिटी शो 'आएंगे तेरे सजना' में भी दिखेंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं