अंकिता लोखंडे ने अपनी शादी की तैयारी बैचलरेट पार्टी से शुरू कर दी है. हाल ही में अंकिता ने एक बैचलरेट पार्टी रखी, जिसमें उनकी सभी दोस्ती नजर आईं. एक्ट्रेस ने अपनी सभी करीबी दोस्तों को अपने बैचलरेट में इनवाइट किया था. अंकिता के बैचलरेट पार्टी की फोटोज और वीडियोज अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी हैं, जिसे कि फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं. अंकिता ने अपने बैचलरेट के लिए एक शॉर्ट पर्पल कलर की ड्रेस को चुना था, जिसमें वे बहुत ग्लैमरस लग रही थीं.
अंकिता लोखंडे की बैचलरेट पार्टी में टीवी इंडस्ट्री की कई मशहूर अभिनेत्रियां नजर आईं. रश्मि देसाई, सृष्टि रोड़े, मृणाल ठाकुर, माही विज, अमृता खानविलकर को अंकिता की बैचलरेट पार्टी में देखा गया. इस दौरान अंकिता की मां भी उनके साथ नजर आईं. अंकिता लोखंडे ने अपनी बैचलरेट में एक बहत ही प्यारा केक भी कट किया. सोशल मीडिया पर अंकिता के फैन्स उनकी इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. साथ ही वे उन्हें शादी की बधाई भी दे रहे हैं. यूजर्स की ढेरों प्रतिक्रियाएं भी उनकी इन तस्वीरों पर देखने को मिल रही हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बता दें, अंकिता लोखंडे अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन से शादी कर रही हैं. विक्की जैन से पहले अंकिता दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं. एक लंबे अरसे तक साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हुआ था. अंकिता और सुशांत की पहली मुलाकात टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी. इसमें अंकिता ने ‘अर्चना' और सुशांत ने ‘मानव' का किरदार निभाया था.
ये भी देखें: अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं