मुंबई में अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां शहर के बीच छुट्टी जैसा सुकून मिले तो मड आइलैंड का नाम खास है. हरियाली और शांत माहौल के लिए पहचाने जाने वाले इस इलाके में अब अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी का नया बंगला भी चर्चा में है. द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब 50 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस प्रॉपर्टी को परिवार ने हाल ही में एक्सप्लोर किया. गार्डन, गजेबो, बालकनी और खूबसूरत इंटीरियर वाले इस बंगले की झलक देखकर यह किसी लग्जरी होमस्टे या निजी वेकेशन स्पॉट जैसा नजर आता है.
घर से ज्यादा किसी रिजॉर्ट जैसा है माहौल
अर्चना ने वीडियो की शुरुआत में इसे पिकनिक जैसा बताया. परिवार कार से नए बंगले तक पहुंचा और घर में जाने से पहले अर्चना ने सभी को दाहिना पैर आगे रखकर प्रवेश करने को कहा. बंगले का सबसे आकर्षक हिस्सा इसका हरा-भरा गार्डन है, जहां बना गजेबो पूरे स्पेस को आउटडोर वेकेशन वाली फील देता है. परिवार ने यहीं बैठकर आलू-पूरी का आनंद भी लिया.
गार्डन से जुड़ा है लिविंग रूम
बंगले का लिविंग रूम सीधे गार्डन की तरफ खुलता है. घर के अंदर सफेद काउंटर, हरे टाइल्स और भूरे रंग की कैबिनेट वाला किचन है. किचन में बर्नर और चिमनी भी लगी है. लिविंग रूम से जुड़ा पाउडर रूम भी उम्मीद से बड़ा नजरर आया. घर का डिजाइन ऐसा है कि अंदर के कमरों के साथ बाहर की हरियाली भी लगातार नजर आती रहती है.
ये भी पढ़ें- दिल्ली से लैंडोर कैसे जाएं? 5 घंटे की दूरी पर ये सुंदर हिल स्टेशन, जानें लैंडोर में कहां-कहां जाएं
बेडरूम और बालकनी भी खास
एक कमरे में स्टोरेज वाला बेड और पुल-आउट बेड दिया गया है. इसके अलावा एक बेडरूम के पास दरवाजा सीधे बालकनी की ओर खुलता है, जहां से पीछे का गार्डन दिखाई देताा है. बाथरूम में ब्लैक एंड व्हाइट फ्लोर टाइल्स, सफेद मार्बल जैसी फिनिश और गोल्डन फिटिंग्स इस्तेमााल की गई हैं.
मेन बेडरूम में दिखा रॉयल टच
मेन बेडरूम में हार्डवुड फ्लोरिंग और कैनोपी बेड है. यहां की अलमारी पर ब्लैक और मस्टर्ड-येलो फिनिश दी गई है. दराजों पर खास फ्लेर-डी-लिस डिजाइन वाले हैंडल लगे हैं. परिवार ने घर के अलग-अलग हिस्सों की बारीकियों को देखकर इसकी ताारीफ की. अर्चना ने बताया कि पहली बार प्रॉपर्टी देखने के दौरान उन्होंने इन सभी डिटेल्स पर ध्याान नहीं दिया था.
रीमॉडलिंग के बाद और बदलेगा लुक
परिवार अब इस बंगले को अपनी पसंद के मुताबिक रीमॉडल करने की तैयारी में है. ट्रैवल और लग्जरी लाइफस्टाइल के नजरिए से देखें तो माढ आइलैंड का यह घर परिवार के लिए ऐसा निजी ठिकाना बन सकता है. जहां गार्डन, बालकनी और आउटडोर स्पेस के बीच छुट्टी जैसाा समय बिताया जा सके.
ये भी पढ़ें- जयपुर घूमने का है प्लान? जानिए अक्टूबर का महीना क्यों रहेगा बेस्ट, ये रही खास वजहें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं