विज्ञापन

मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, चोर काउंटर ही ले उड़ा, बोलीं- पूरी जमापूंजी लगा दी थी

अभिनेत्री और रियलिटी टीवी शख्सियत अर्चना गौतम के कैफे में सोमवार तड़के चोरी हो गई. अभिनेत्री ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया पर लोगों से सतर्क रहने और अपने घरों और व्यवसायों की सुरक्षा पर ध्यान देने का आग्रह किया.

मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी, चोर काउंटर ही ले उड़ा, बोलीं- पूरी जमापूंजी लगा दी थी
मुंबई में अर्चना गौतम के कैफे में हुई चोरी
नई दिल्ली:

अभिनेत्री और रियलिटी टीवी शख्सियत अर्चना गौतम के कैफे में सोमवार तड़के चोरी हो गई. अभिनेत्री ने इस घटना का सीसीटीवी फुटेज शेयर करते हुए अपने सोशल मीडिया पर लोगों से सतर्क रहने और अपने घरों और व्यवसायों की सुरक्षा पर ध्यान देने का आग्रह किया. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर सीसीटीवी फुटेज का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें चोर को कैफे में घुसकर कथित तौर पर पूरा कैश काउंटर ले जाते हुए देखा जा सकता है. अर्चना ने अपनी पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई है और मुंबई पुलिस से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है. सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए अर्चना ने लोगों से सतर्क रहने और अपने घरों और व्यवसायों की सुरक्षा पर ध्यान देने का आग्रह किया. 

अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैं आप सभी के साथ मुंबई में अपने कैफे में हुई चोरी की सीसीटीवी फुटेज साझा कर रही हूं ताकि आप भी सतर्क रहें और अपने घरों और व्यवसायों की सुरक्षा का ध्यान रखें."अभिनेत्री ने कैफे के पीछे की मेहनत के बारे में बताते हुए लिखा, "मैंने इस कैफे को बहुत प्यार और मेहनत से बनाया है, जिसके लिए मैंने अपनी सारी जमा- पूंजी लगा दी. इसमें एक-एक चीज बड़ी मेहनत से जोड़ी है, लेकिन एक चोर मेरे कैफे में घुसकर पूरा कैश काउंटर ही उठाकर ले गया. "उन्होंने आगे लिखा, "मैंने इस मामले की एफआईआर दर्ज करा दी है और मुंबई पुलिस से विनम्र अनुरोध है कि इस व्यक्ति को जल्द से जल्द तलाश कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए.

 मुंबई हमेशा से मुझे एक सुरक्षित शहर लगा है, इसलिए इस घटना ने मुझे बहुत दुखी किया है. आप सभी से बस यही अनुरोध है. सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपने आसपास की सुरक्षा का ध्यान रखें. अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई पोस्ट पर मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने प्रतिक्रिया दी. बता दें कि अर्चना ने अक्टूबर 2025 में मुंबई में आउटलेट खोलकर फूड बिजनेस में कदम रखा था. उन्होंने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया में अपने काम के दौरान खाना पकाने में अपनी दिलचस्पी भी दिखाई थी.

अर्चना गौतम के बारे में 
अर्चना गौतम एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, राजनीतिज्ञ और टेलीविजन रियलिटी शो स्टार हैं. उनका जन्म 1 सितंबर 1995 को मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ था. वह अपने बेबाक अंदाज और बिग बॉस 16 में शानदार प्रदर्शन के लिए जानी जाती हैं, जहां वह शो की फाइनलिस्ट और तीसरी रनर-अप रहीं. वह 'ग्रैंड मस्ती' (2015), 'हसीना पारकर' और 'बारात कंपनी' जैसी फिल्मों में नजर आई थीं. वहीं रियलिटी शो बिग बॉस 16 के अलावा,  'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 13' और 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया' जैसे लोकप्रिय रियलिटी शो में भी दिखी थीं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Archana Gautam, Archana Gautam Bigg Boss, Archana Gautam Back Bigg Boss 16, Archana Gautam Audition Video, Archana Gautam Latest Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com