विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2021

अनीता हसनंदानी ने शेयर की मालदीव वेकेशन की फोटो, बेहद ग्लैमरस दिखी एक्ट्रेस

नागिन फेम अभिनेत्री अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने सोशल मीडिया पर अपनी मालदीव वेकेशन की फोटो शेयर की है.

अनीता हसनंदानी ने शेयर की मालदीव वेकेशन की फोटो, बेहद ग्लैमरस दिखी एक्ट्रेस
अनीता हसनंदानी ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

नागिन फेम अभिनेत्री अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चाओं में बनी हुई हैं. आएं दिन उनके फोटो और वीडियो देखने को मिल जाते हैं. इसी साल उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है. जिसकी वजह से उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली है लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं. वहीं अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं और वहा से लगातार वो अपनी फोटो फैन्स के साथ साझा कर रही हैं. इसी दरम्यान की कुछ फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें उनके लुक की खूब तारीफ की जा रही है.

मालदीव वेकेशन की फोटो की शेयर

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani Photo) ने अपनी ये फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इन फोटो में उन्होंने पिंक कलर का ड्रेस पहना हुआ है और उनके बाल खुले हुए हैं. फोटो में उनका स्टाइल और लुक काफी शानदार लग रहा है, जो उनके फैन्स को काफी पसंद कर रहे हैं. उनकी इन फोटो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.

अनीता का अब तक सफर

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने टीवी सीरियल्स के साथ-साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. उन्होंने कुछ तो है, ये दिल, कृष्णा कॉटेज, कोई आप सा, रागिनी एमएमएस 2, हीरो के अलावा कई तमिल और तेलुगु फिल्में दी हैं. साथ ही छोटे पर्दे पर कभी सौतन कभी सहेली, कसम से, 'खतरों के खिलाड़ी 1', 'नच बलिए 7', 'झलक दिखला जा 8', 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' जैसे शो में अपना जलवा दिखाया है. वहीं अनीता (Anita Hassanandani) ने रोहित रेड्डी से 2013 में शादी की थी. जिसके बाद उन्होंने इस साल फरवरी में अपने बेटे आरव को जन्म दिया और फिलहाल वो अपना मदरहुड पीरियड को एंजॉय कर रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anita Hassanandani, Anita Hassanandani Instagram, Anita Hassanandani Photos, Anita Hassanandani Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com