विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2025

पति ने लगाए घरेलू हिंसा और चीटिंग के आरोप, अब टीवी एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बताया सीक्रेट वेडिंग का सच

टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने सीक्रेट वेडिंग और पति अभिनीत द्वारा लगाए गए धोखे और घरेलू हिंसा के आरोपों पर रिएक्शन दिया है.

पति ने लगाए घरेलू हिंसा और चीटिंग के आरोप, अब टीवी एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बताया सीक्रेट वेडिंग का सच
टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने चोरी छिपे अभिनीत कौशिक से शादी की. लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और पति ने एक्ट्रेस पर चीटिंग और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए. लेकिन अब अदिति शर्मा ने इंडिया फोरम्स को दिए इंटरव्यू में इस मामले में चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस ने साफ किया कि उन्होंने कभी यह दावा नहीं किया कि अभिनीत कौशिक के साथ उनकी शादी एक “नकली शादी” थी.  उन्होंने कहा, “हां, यह एक निजी समारोह था, लेकिन यह कोई सीक्रेट शादी नहीं थी. मेरे परिवार, मेरे करीबी दोस्त, मेरे रिश्तेदार इसके बारे में जानते थे. यह कोई सीक्रेट बात नहीं थी, बल्कि यह निजी थी. मेरा करियर अच्छा है और हमने सोचा कि इस समय अचानक इसे पब्लिक करना ठीक नहीं होगा, क्योंकि मैं उस समय अपोलिना की शूटिंग भी कर रही थी और शो में मेरा किरदार 18 साल की लड़की का था. इसलिए हम दोनों ने इसे सार्वजनिक रूप से उजागर न करने का फैसला किया."

अदिति शर्मा ने खुलासा किया कि शादी के एक महीने बाद ही उन्हें "असहनीय मैरिटल विवादों" का सामना करना पड़ रहा था. उन्होंने कहा, "मुझे बहुत सारे दुर्व्यवहार और अन्य चीजों का सामना करना पड़ रहा था, जिनका मैं अभी खुलासा नहीं कर सकती क्योंकि यह अदालत में आगे बढ़ने वाला है. इसलिए मैंने डिवोर्स की मांग की और मैं इसे बहुत शांतिपूर्ण तरीके से चाहती थी. दोनों परिवारों ने बात की और फैसला किया कि हमें सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग हो जाना चाहिए. उसने कई बार हमारे दोस्तों के सामने मेरा और मेरे परिवार का अपमान किया है."

अभिनीत कौशिक द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए अदिति शर्मा ने कहा, "मैंने कभी भी उनके परिवार का अपमान नहीं किया. मैं वास्तव में अपने वकीलों द्वारा इस बारे में बात न करने के लिए बाध्य हूं. लेकिन, घरेलू दुर्व्यवहार मेरी तरफ से नहीं था. मैं बस इतना ही कह सकती हूं. यह मेरी तरफ से नहीं था. मैं वास्तव में उससे प्यार करती थी. मैं सच बोलूंगी और मैं इसे नहीं छिपाऊंगी."

वर्कफ्रंट की बात करें तो अदिति शर्मा को आखिरी बार सीरियल अपोलोना में देखा गया था. वह स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 का भी हिस्सा रह चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aditi Sharma, Aditi Sharma Extra Marital Affair, Aditi Sharma Husband
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com