विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2022

अभिजीत बिचुकले ने पार कर दीं सारी हदें, फिर रश्मि देसाई के सब्र का टूटा बांध बोलीं- शट अप इडियट...

हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि घर में गेस्ट आते हैं जो कहते हैं कि क्या अभिजीत को बिग बॉस में छूट मिली हुई है कि वो जे चाहां वे कर लें ?, जिसके बाद रश्मि देसाई इसका जवाब देते हुए कहती हैं कि ये गंदी सोच रखते हैं

अभिजीत बिचुकले ने पार कर दीं सारी हदें, फिर रश्मि देसाई के सब्र का टूटा बांध बोलीं- शट अप इडियट...
अभिजीत बिचुकले ने पर कर दीं सारी हदें
नई दिल्ली:

बिग बॉस 15 के फिनाले के बस कुछ ही दिन बचे हैं. अब दोस्त ही घर में दुश्मन से बने दिखाई दे रहे हैं. जहां रश्मि देसाई अपने दादा यानी की अभिजीत बिचुकले के सपोर्ट में रहती थीं. वहीं अब वे उनके खिलाफ खड़ी नजर आ रही हैं. हाल ही में कलर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर एक प्रोमो जारी किया है इस प्रोमो में घर के अंदर मीडिया गेस्ट आते हैं, जिनके सामने अभिजीत अपनी हदें पार कर देते हैं अभिजीत की इस हरकरत तो देख सलमान भी उन्हें चुप होने के लिए बोल देते हैं. 

पार कर दीं अभिजीत ने सारी हदें 
हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में देखा जा सकता है कि घर में गेस्ट आते हैं जो कहते हैं कि क्या अभिजीत को बिग बॉस में छूट मिली हुई है कि वो जे चाहां वे कर लें ?, जिसके बाद रश्मि देसाई इसका जवाब देते हुए कहती हैं कि ये गंदी सोच रखते हैं औरतों के से पप्पियां मांगना, तौलिया खोल देना, इतने में जैसे ही अभिजीत अपनी सफाई पेश करते हैं गुस्साई रश्मि उनपर बरस पड़ती हैं और चुप हो जाने को कहती हैं. जिसके बाद अभिजीत रश्मि के पूरे परिवार को इडियट पुकारते हैं. 

सलमान ने भी करवाया चुप
इतना ही नहीं इसके बाद तो घर का माहौल पूरी तरह से गरम हो जाता है. वहीं गेस्ट जब मांफी मांगने को बोलते हैं तो अभिजीत साफ इंकार कर देते हैं. जिसके बाद वे कहते हैं आपको पता है कि मैं क्या हूं ? जिसके बाद गेस्ट करारा जवाब देते हुए कहते हैं. आप बाहर की दुनिया में भी कुछ नहीं हो. इसके बाद जब अभिजीत अपनी लिमिट क्रॉस कर देते हैं तो सलमान खान को भी उन्हें चुप करवाने के लिए बोलना पड़ता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 15, Abhijeet Bichukale, Abhijeet Bichukale Crossed Limits, Rashami Desai, Rashami Desai Fights, Devoleena Bhattacharjee, Shamita Shetty, Bigg Boss 15 Latest Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com