Aami Dakini Release Date: टीवी की दुनिया में हॉरर शोज की जब बात आती है तो आहट सीरियल का नाम जरुर लिया जाता है. इसके बैकग्राउंड म्यूजिक से ही दर्शक डर जाते थे. वहीं सीरीज ऐसी थी कि लोग अकेले देखने में डरते थे. लेकिन अब इसी तर्ज पर सोनी टीवी नया हॉरर शो लेकर आया है, जिसका नाम आमि डाकिनी है. यह रोमांचक शो रहस्य, ड्रामा और डरावने तत्वों से भरपूर एक दिलचस्प कहानी है, जिसकी झलक पिछले कुछ प्रोमो में देखने को मिली थी. वहीं अब मेकर्स ने नए प्रोमो के साथ इसकी रिलीज डेट भी दर्शकों को बता दी है, जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
हॉरर शो 'आमी डाकिनी' की कहानी ‘डाकिनी' के भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक संघर्ष को दर्शाती है. डाकिनी ऐसी महिला है जिसकी आत्मा दशकों से जीवन और मृत्यु के बीच फंसी हुई है. गहरे दुख, अधूरे प्रेम और अन्याय के बोझ तले दबी हुई, वह अपने खोए हुए पति की तलाश में इस दुनिया में लौटती है. उसकी इस खोज का सफर डर और सिहरन से भरा हुआ होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
प्रोमो को सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसके साथ कैप्शन में लिखा गया, डाकिनी की आहट शुरू हो रही है 23 जून से सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे सिर्फ सोनी टीवी पर और सोनी लिव पर. इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, हमें इसका इंतजार बेसब्री से था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं