विज्ञापन

ग्रैमी की रेस में अरिजीत सिंह का ‘फिर से’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गाने को मिली बड़ी उपलब्धि

‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ गाने भी सुपरहिट रहे हैं. हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि रणवीर सिंह की इस फिल्म के गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स में भेजा गया.

ग्रैमी की रेस में अरिजीत सिंह का ‘फिर से’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गाने को मिली बड़ी उपलब्धि
ग्रैमी की रेस में अरिजीत सिंह का ‘फिर से’, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गाने को मिली बड़ी उपलब्धि
NDTV

‘धुरंधर: द रिवेंज' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है. फिल्म की कहानी के साथ-साथ गाने भी सुपरहिट रहे हैं. हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि रणवीर सिंह की इस फिल्म के गानों को ग्रैमी अवॉर्ड्स में भेजा गया. अब इसको लेकर बड़ा और नया अपडेट आ गया है. ‘धुरंधर: द रिवेंज' से जुड़ा अरिजीत सिंह का गाना ‘फिर से' अब ग्रैमी अवॉर्ड्स की दौड़ में शामिल हो गया है. इसे बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया कैटेगरी में विचार के लिए भेजा गया है. 

अरिजीत सिंह का खास पोस्ट

अरिजीत सिंह ने खुद इंस्टाग्राम पर इस खबर को शेयर किया. उन्होंने लिखा,'धुरंधर द रिवेंज' का गाना 'फिर से', ग्रैमी में 'बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विज़ुअल मीडिया' कैटेगरी में लिया गया है। इतने प्यार के लिए धन्यवाद.' उनके इस पोस्ट के साथ गाने का लिंक भी दिया गया था. सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. सिंगर के फैंस कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. 

आपको बता दें कि ग्रैमी अवॉर्ड्स में कंसीडरेशन का मतलब आधिकारिक नॉमिनेशन नहीं है. गाने को रिकॉर्डिंग एकेडमी की जांच और वोटिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा. उसके बाद ही फाइनल नॉमिनेशन की सूची जारी होगी.

'धुरंधर द रिवेंज' के गानों के बारे में

टी-सीरीज और बी62 स्टूडियोज ने इस गाने को लेकर प्रमोशन शुरू किया है. इसमें फिल्म का पूरा साउंडट्रैक एलबम और कई अन्य गाने भी शामिल हैं. इनमें ‘आरी आरी', ‘जान से गुजरते हैं', ‘कन्हैया' और ‘जाइए सजना' जैसे ट्रैक हैं. ये गाने ग्लोबल म्यूजिक, एशियन पॉप, सॉन्गराइटिंग, रैप, डांस और इलेक्ट्रॉनिक जैसी अलग-अलग श्रेणियों में भेजे गए हैं. मकसद है फिल्म के संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा पहचान दिलाना.

फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का संगीत शाश्वत सचदेव ने दिया है. गाने के बोल इरशाद कामिल और कुमार ने लिखे हैं. कुछ ट्रैक्स में बॉम्बे रॉकर्स का भी योगदान है. ‘फिर से' गाना फिल्म के आखिर में आता है. इसमें रणवीर सिंह का किरदार जसकीरत सिंह रंगी पाकिस्तान में अपना मिशन पूरा करने के बाद घर लौट रहा होता है. यह पल कहानी में बहुत खास है.

यह भी पढ़ें | अरिजीत, श्रेया, अंकित, पलक, तुलसी की आवाज से सजी 13 साल पुरानी फिल्म, Gen z आशिकों की प्लेलिस्ट में जरुर होगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhurandhar The Revenge, Arijit Singh, Phir Se Arijit Singh, Phir Se Dhurandhar 2 Song, Phir Se
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com