बॉलीवुड में उम्र का गणित हमेशा से दर्शकों की जुबान पर रहता है. कभी हीरो-हीरोइन के बीच उम्र का फासलाा बहस छेड़ता है, तो कभी कैमरे के पीछे की सच्चाई पर्दे पर और भी हैरान कर देने वाली निकलती है. आदित्य धार की 'धुरंधर: द रिवेंज' में ठीक ऐसा ही एक मौका है, जिस पर बहुत ही कम लोगों का ध्यान गया होगा. यह है अर्जुन राम पाल और उनके पिता का किरदार निभाने वाली सुविंदर विक्की की उम्र का फासला. ये फासला काफी मजेदार है. आइए जानते हैं अर्जुन रामपाल और सुविंदर विक्की में कौन बड़ा, साथ ही धुरंदर द रिवेंज से जुड़ी खास बातें.
बेटे से छोटा बाप
धुरंधर में अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है. जबकि उनके पिता ब्रिगेडियर जहांगीर का किरदार सुविंदर विक्की ने किया है. अब अगर अर्जुन रामपाल की डेट ऑफ बर्थ देखें तो ये है 26 नवंबर 1972. अब सुविंदर विक्की की जन्मतिथि पर नजर डालें तो ये 4 मार्च 1973 है. विकिपीडिया पर यही जानकारी दी गई है. इस तरह सुविंदर विक्की अर्जुन रामपाल से 3 महीने 6 दिन यानी 98 दिन छोटे हैं. बेशक यह नंबर काफी मजेदार है. लेकिन एक्टिंग की दुनिया में इस तरह के प्रयोग अकसर होते रहते हैं. वैसे भी कहा जाता है कि नामचीन सितारों की कोई उम्र नहीं होती.
'धुरंधर' फ्रेंचाइजी में सिर्फ सुविंदर और अर्जुन का ऐज गैप ही कम कमाल का नहीं है बल्कि रणवीर सिंह और सारा अर्जुन का भी ऐज गैप सुर्खियों में आया था. फिल्म में 20 साल की सारा ने 20 साल के रणवीर सिंह के साथ इश्क फरमाया था. इस तरह फिल्म में कई अनोखे प्रयोग देखने को मिले थे. लेकिन फिल्म के हिट होने पर ये सब बातें कोई मायने नहीं रखती हैं.
'धुरंधर: द रिवेंज' बजट और कलेक्शन
फिल्म का बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया गया. लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस 1852 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस तरह फिल्म ऑलटाइम ब्लॉ़कबस्टर रही. फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर भी नजर आए. इस फिल्म को भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है जबकि विदेशों में नेटफ्लिक्स पर.
ये Video भी देखें: धुरंधर रिव्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं