स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने अपनी बड़ी सेल 'OnePlus Summer Sale' का ऐलान कर दिया है, जो 8 मई रात 12 बजे से शुरू होगी. इस सेल में कंपनी अपने कई पॉपुलर प्रोडक्ट्स स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो डिवाइस पर आकर्षक ऑफर्स देने जा रही है. इसमें OnePlus 15 सीरीज, OnePlus 13 सीरीज, Nord लाइनअप और कई IoT प्रोडक्ट्स शामिल हैं. ये सभी डील्स oneplus.in, OnePlus स्टोर्स, Amazon और Flipkart पर उपलब्ध होंगी.

कौन-सा फोन कितने में मिलेगा?
इस सेल में OnePlus के फ्लैगशिप और मिड-रेंज दोनों तरह के स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है. OnePlus 15 की कीमत ₹77,999 है, जिस पर सीधा डिस्काउंट नहीं है, लेकिन ₹4,000 का बैंक ऑफर मिलकर इसकी कीमत ₹73,999 हो जाती है. वहीं, OnePlus 15R पर ₹2,000 का सीधा डिस्काउंट और ₹2,000 का बैंक ऑफर मिलाकर इसकी कीमत ₹50,999 तक आ जाती है.
OnePlus 13 पर सबसे बड़ा ₹7,000 का डिस्काउंट दिया गया है, साथ ही ₹5,000 का बैंक ऑफर मिलाकर इसकी कीमत ₹57,999 हो जाती है. OnePlus 13R पर ₹3,000 की छूट और ₹2,000 बैंक ऑफर के बाद इसकी कीमत ₹37,999 रह जाती है. वहीं OnePlus 13s की कीमत ₹54,999 से घटकर ₹46,999 हो जाती है.
OnePlus Nord 6 पर सीधा डिस्काउंट नहीं है, लेकिन ₹2,000 बैंक ऑफर के साथ इसे ₹36,999 में खरीदा जा सकता है. इस तरह हर बजट के लिए यहां अच्छा ऑप्शन मौजूद है.
Amazon Great Summer Sale: iPhone 16 और S25 Ultra पर अब तक की सबसे बड़ी छूट!
टैबलेट पर भी शानदार ऑफर
अगर आप टैबलेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो OnePlus के टैबलेट्स पर भी बढ़िया डील मिल रही है. OnePlus Pad Lite की कीमत ₹17,999 से घटकर ₹14,999 हो जाती है, जिसमें डिस्काउंट और बैंक ऑफर दोनों शामिल हैं. OnePlus Pad Go 2 ₹24,999 में मिल रहा है.
प्रीमियम कैटेगरी में OnePlus Pad 3 ₹48,999 में उपलब्ध है, जबकि OnePlus Pad 4 पर सीधा डिस्काउंट नहीं है, लेकिन ₹5,000 बैंक ऑफर के बाद इसकी कीमत ₹54,999 हो जाती है.
Auto जनवरी-अप्रैल 2026 रिपोर्ट: मारुति सुजुकी नंबर 1, पर टाटा मोटर्स ने दिखाई सबसे तेज रफ्तार
ऑडियो डिवाइस पर भी बंपर छूट
ऑडियो प्रोडक्ट्स में भी OnePlus ने कई अच्छे ऑफर्स दिए हैं. OnePlus Bullets Wireless Z3 ₹1,499 में मिल रहा है. OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC ₹1,899 में उपलब्ध है.
OnePlus Nord Buds 3r ₹1,599 में और OnePlus Nord Buds 3 ₹2,099 में मिल रहे हैं. वहीं OnePlus Nord Buds 3 Pro ₹2,649 में और OnePlus Nord Buds 4 Pro ₹3,799 में खरीदे जा सकते हैं. प्रीमियम ऑडियो में OnePlus Buds 4 ₹5,599 में और OnePlus Buds Pro 3 ₹9,999 में मिल रहे हैं, जो पहले से काफी कम कीमत है.
OnePlus Summer Sale उन लोगों के लिए बेहतरीन मौका है जो नया स्मार्टफोन, टैबलेट या ऑडियो डिवाइस खरीदना चाहते हैं. बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट मिलाकर आप हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं