युवी ने टि्वटर पर लिखा है कि मैं स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वो हमारा मनोबल बढ़ाने के लिए ऊंचे स्वर में राष्ट्रगान गाएं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़:
टीम इंडिया के पास अपनी ज़मीन पर खेलने का एडवांटेज है। ऐसे में चंडीगढ़ के लोकल ब्वॉय युवराज सिंह ने मोहाली में मैच देखने आ रहे दर्शकों से टि्वटर पर अपील की है। युवी ने टि्वटर पर लिखा है कि मैं स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि वो हमारा मनोबल बढ़ाने के लिए ऊंचे स्वर में राष्ट्रगान गाएं। जय हिंद! एक तरफ युवराज ने टि्वटर पर दर्शकों से अपील की है तो दूसरी तरफ श्रीसंत ने टि्वटर पर एक खूबसूरत फोटो अपलोड किया है जिसमें धरती, आकाश और जल सब तिरंगे के रंगों में रंगे हैं।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
युवराज सिंह, अपील, भारत बनाम पाकिस्तान, वर्ल्ड कप, राष्ट्रगान, दर्शक