युकी भांबरी ने बुधवार को लिएंडर पेस के निचली रैंकिंग वाले खिलाड़ी के साथ खेलने के इंकार करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि तब वह खुद भी उदीयमान खिलाड़ी थे जब रमेश कृष्णन ने 1992 बार्सिलोना ओलिंपिक के दौरान उन्हें मौका दिया था।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय डेविस कप खिलाड़ी युकी भांबरी ने बुधवार को लिएंडर पेस के निचली रैंकिंग वाले खिलाड़ी के साथ खेलने के इंकार करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि तब वह खुद भी उदीयमान खिलाड़ी थे जब रमेश कृष्णन ने 1992 बार्सिलोना ओलिंपिक के दौरान उन्हें मौका दिया था।
उन्नीस वर्षीय युकी ने कहा, ‘‘लिएंडर को याद रखना चाहिए कि 1992 में रमेश कृष्णन ने उन्हें मौका दिया था। लिएंडर 38.39 के हो गये हैं और अब समय है कि उन्हें टेनिस को यही चीज वापस करनी चाहिए।’’ पेस ने अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) को कहा है कि वह देश के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी हैं इसलिये वह महेश भूपति और रोहन बोपन्ना के उनके साथ जोड़ी बनाने से इंकार के बाद निचली रैंकिंग के खिलाड़ी से जोड़ी बनाने को तैयार नहीं है।
एआईटीए को लिखे इस पत्र में उन्होंने निचली रैंकिंग के खिलाड़ी विष्णु वर्धन (207वीं रैंकिंग) और युवा युकी (306वीं रैंकिंग) का जिक्र किया है। लेकिन युकी ने कहा कि वह लंबे समय से सर्किट पर खेल रहे हैं और किसी भी तरह से अनुभवहीन नहीं हैं।
युकी ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा विवाद हो गया है जिसे सचमुच कोई नहीं चाहता था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पहली बार हमें ओलिंपिक में दो युगल टीम भेजने का मौका मिला है और यह मेरे जैसे खिलाड़ी के लिये शानदार मौका है।’’ युकी ने कहा, ‘‘पेस ने अनुभवहीनता का हवाला दिया है। लेकिन मैं कुछ घंटे पहले ही विम्बलडन में ग्रास कोर्ट पर खेलकर आया हूं। मेरे पास काफी अनुभव है। मैं चेन्नई ओपन में कालरेस मोया के साथ खेल चुका हूं इसलिये अनुभवहीनता का कोई सवाल नहीं है।’’ युकी ने कहा कि टेनिस संघ और टेनिस जगत को युवाओं पर भरोसा दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘पता नहीं क्यों खिलाड़ी किस चीज से डर रहे हैं। मैंने डेविस कप में दुनिया के 43वें नंबर के खिलाड़ी को हराया है और लिएंडर वहां पर मौजूद थे।’’ युकी ने पिछले महीने उज्बेकिस्तान में 35,000 डॉलर ईनामी राशि का एटीपी चैलेंजर खिताब जीता था आर यह उनकी पहली चैलेंजर ट्राफी थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Leander Paes, Mahesh Bhupati, French Open 2012, फ्रेंच ओपन 2012, लिएंडर पेस, महेश भूपति, यूकी भांबरी, Yuki Bhambhari