विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

टेनिस : युकी भांबरी-दिविज शरण की भारतीय जोड़ी ताशकंद चैलेंजर के फाइनल में हारी

ताशकंद चैलेंजर टूर्नामेंट में युकी भांबरी और दिविज शरण की भारतीय जोड़ी को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. .

टेनिस : युकी भांबरी-दिविज शरण की भारतीय जोड़ी ताशकंद चैलेंजर के फाइनल में हारी
युकी भांबरी के लिए यह 2017 सत्र के सात टूर्नामेंट में पहला युगल फाइनल था (फाइल फोटो)
  • कास्तिलो-वासिलेवस्की को जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा
  • फाइनल में इस जोड़ी ने 6-4, 6-2 से जीत हासिल की
  • विजेता खिलाड़ि‍यों को मिली 9300 डॉलर की इनामी राशि
ताशकंद: ताशकंद चैलेंजर टूर्नामेंट में युकी भांबरी और दिविज शरण की भारतीय जोड़ी को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. युकी और दिविज को टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी हैंस पोडलिपनिक-कास्तिलो और आंद्रेई वासिलेवस्की से 4-6, 2-6 से हारकर उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा. बाएं हाथ के शरण चैलेंजर टूर के लिये सत्र के दूसरे फाइनल में पहुंचे, उन्होंने पूरव राजा के साथ मिलकर फ्रांस के बोर्डेक्स में खिताब जीता था.

यह भी पढ़ें : युकी-दिविज की जोड़ी ताशकंद चैलेंजर के फाइनल में पहुंची

 शरण ने लगातार एटीपी 250 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई और वह सत्र के शुरुआती चेन्नई ओपन में राजा के साथ उप विजेता रहे थे. दूसरी ओर, युकी के लिए यह 2017 सत्र के सात टूर्नामेंट में पहला युगल फाइनल था.

वीडियो: सेरेना ने बहन वीनस को हराकर 23वां ग्रैंडस्‍लैम जीता
युकी और शरण को इससे 75-75 अंक मिले और दोनों में 5400 डॉलर बांटे जाएंगे. विजेताओं को 125-125 अंक मिले और उनमें 9300 डॉलर बटेंगे.इससे पहले युकी और दिविज की जोड़ी ने 150000 डॉलर इनामी राशि की इस प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में स्पेन की जोड़ी गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज और एनरिक लोपेज पेरेज को 3-6, 7-5, 10-6 से पराजित किया था. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yuki Bhambri-Divij Sharan, Lost In Final
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com