- WWE की ज्यादातर फाइट स्क्रिप्टड होती हैं
- खून निकालने के लिए किया जाता है कैप्सूल का इस्तेमाल
- हारने पर मिलते हैं ज्यादा पैसे
एक सबसे बड़ा सवाल? क्या WWE के रिंग में खेले जाने वाले मुकाबले असली होते हैं? अक्सर देखने वाले कहते हैं कि असली होती है तो कुछ कहते हैं कि सबकुछ नकली होता है. लेकिन लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर पिक्चर क्या है. इंडिया में WWE की अच्छी खासी फॉलोइंग है. बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई इसका फैन है.
पढ़ें: WWE की रिंग में सूट-सलवार पहन कुश्ती करती कविता ने यूट्यूब पर मचाई धूम
इस शो में रोमांस, फाइट, ट्रेजडी और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है. लेकिन इन सबके बावजूद फैन्स के जेहन में कई सवाल होते हैं. जैसे-फाइट असली है या महज स्क्रिप्टेड ड्रामा, बड़ा पहलवान छोटे से कैसे हार जाता है? हम आपको बताते हैैं WWE मेेंं क्या है असली और कौन सी बातेंं हैं फरेब:
पढ़ें: यहां खिलाड़ी बिजनेस की ओर जाता है और खेल छोड़ देता है
लड़ाई मे कितनी सच्चाई
WWE से बाकायदा राइटर्स जुड़े हैं, जो फाइट की स्क्रिप्ट लिखते हैं. हार-जीत और पहलवानों के ज्यादातर मूव्स भी तय होते हैं. अंतर बस यहा है कि इसमें रीटेक का मौका नहीं होता और रेसलर के पास गलती करने की गुंजाइश नहीं होती.


NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं