वीनस विलियम्स (फाइल फोटो)
चार्ल्सटन:
विश्व की पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त अमेरिकी टेनिस स्टार वीनस विलियम्स यहां जारी चार्ल्सटन टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गईं। वीनस को कजाकिस्तान की यूलिया पुतिन्तसेवा से 6-7 (5), 6-2, 4-6 से हार मिली। तीसरे सेट में वीनस ने 2-1 की बढ़त बना ली थी लेकिन 21 साल की पुतिन्तसोवा इस 35 वर्षीया दिग्गज पर भारी पड़ीं और बड़ी आसानी से सेट अपने नाम किया।
एक अन्य प्री-क्वार्टर मैच में स्लोवाकिया की क्रिस्टीना कुचोवा को हराकर मौजूदा चैम्पियन एंगलिक केरबर अंतिम-8 दौर में पहुंच गई हैं। केरबर ने यह मैच सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया। केरबर अब क्वार्टर फाइनल में इरिना केमिला बेगू का सामना करेंगी जबकि पुतिन्तसोवा का सामना पांचवीं वरीय सारा इरानी से होगा। इरानी ने समांथा स्टोसुर को 6-4, 7-6 (5) से हराया जबकि बेगू ने प्यूटरे रिको की मोनिका बेग को 6-1, 2-6, 7-6 (4) से मात दी।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
महिला टेनिस, चार्ल्सटन, वीनस विलियम्स, हार, Women's Tennis, Charleston, Venus Williams, Defeat