सुमित नागल (फाइल फोटो)
विंबलडन में सुमित नागल ने जूनियर डबल्स का ख़िताब जीतकर सुर्खियां बटोर ली हैं। सुमित ने अपने वियतनामी जोड़ीदार हुआंग लाई के साथ मिलकर चौथे सीड रीले ओपेल्का और अकिरा सैतिलान की जोड़ी को सिर्फ़ 63 मिनट में 7-6, 6-4 से हरा कर ख़िताब पर कब्ज़ा किया जिसके बाद से इस सुमित चर्चाओं के केंद्र में हैं।
चलिए हम आपको बताते हैं सुमित नागल के बारे में वे 10 बातें जो शायद आप नहीं जानते होंगे:
1) नागल महेश भूपति की खोज हैं। 11 साल की उम्र से वो भूपति के साथ जुड़े हुए हैं।
2) 6 साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने ग्रैंड स्लैम जूनियर ख़िताब जीता है। इससे पहले यूकी भांबरी ने 2009 में जूनियर सिंग्लस का ऑस्ट्रेलियन ओपन ख़िताब जीता था।
3) जूनियर ग्रैंड स्लैम जीतने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी है सुमित नागल। नागल से पहले रामानाथन कृष्णन, रमेश कृष्णन, लिएंडर पेस, सानिया मिर्ज़ा और यूकी भांबरी ये कारनामा कर चुके हैं।
4) सुमित 7 साल की उम्र से टेनिस खेल रहे हैं। 17 साल के सुमित का जन्म हरियाणा के झज्जर में हुआ लेकिन वो दिल्ली में रहते हैं।
5) नागल ने जर्मनी में भी ट्रेनिग ली है। विंबलडन जूनियर डबल्स ख़िताब जीत के बाद उनकी रैंकिंग में जबरदस्त उछाल हुआ है और वह 19 पायदान चढ़कर 745वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
6) नागल के पसंदीदा खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल हैं।
7) विंबलडन जीतने से पहले वह सिंगल्स में तीसरे राउंड और डबल्स में पहले राउंड से कभी आगे नहीं बढ़े। इसी साल वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के जूनियर में तीसरे दौर में पहुंचे।
8) सुमित को सिनेमा और टीवी शो देखना पसंद है। इसके अलावा उन्हें वीडियो गेम खेलना काफ़ी अच्छा लगता है।
9) एमएस धोनी की तरह सुमित को भी बाइक्स का शौक़ है। सुमित को ख़ासकर दुकाटी बाइक काफ़ी पसंद है। बाइक के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।
10) सुमित इंस्टाग्राम (nagalsumit) पर काफ़ी सक्रिय रहते हैं। साथ ही ट्विटर पर भी वह @nagalsumit के नाम से ट्विटर पर भी सक्रिय हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं