विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2017

मेरा काम सिर्फ निशानेबाजी करना है, दूसरी चीजों के बारे में नहीं सोचता: जीतू राय

विश्‍व निशानेबाजी संस्था (आईएसएसएफ) ने अभी तक मिश्रित टीम स्पर्धा के प्रारूप को अंतिम रूप नहीं दिया है लेकिन शीर्ष भारतीय पिस्टल निशानेबाज जीतू राय इससे जरा भी परेशान नहीं हैं.

मेरा काम सिर्फ निशानेबाजी करना है, दूसरी चीजों के बारे में नहीं सोचता: जीतू राय
जीतू राय भारत के स्‍टार निशानेबाज हैं (फाइल फोटो)
  • विश्‍व कप फाइनल में मिश्रित टीम इवेंट की गई है शामिल
  • जीतू बोले, आईएसएसएफ लगातार बदल रहा है नियम
  • हम मिश्रित इवेंट के प्रारूप को समझने का प्रयास कर रहे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: विश्‍व निशानेबाजी संस्था (आईएसएसएफ) ने अभी तक मिश्रित टीम स्पर्धा के प्रारूप को अंतिम रूप नहीं दिया है लेकिन शीर्ष भारतीय पिस्टल निशानेबाज जीतू राय इससे जरा भी परेशान नहीं हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि निशानेबाजों का काम सिर्फ निशाना लगाना है, किसी अन्य चीजों के बारे में चिंता करना नहीं. अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने कल से यहां शुरू होने वाले आईएसएसएफ पिस्टल, एयर राइफल और शॉटगन विश्व कप फाइनल में मिश्रित टीम स्पर्धा को शामिल किया है.

यह भी पढ़ें : भारत के जीतू राय ने जीता गोल्‍ड मेडल, अमनप्रीत को सिल्‍वर

एयर राइफल, एयर पिस्टल और ट्रैप में नई मिश्रित स्पर्धा को टोक्यो 2020 ओलिंपिक कार्यक्रम में शामिल किया गया है. ऐसा आईओसी एजेंडे 2020 के दिशानिर्देशों को अपनाने के तहत किया गया है, जिसमें खेलों में लिंग समानता को शामिल करने की बात की गई है. इस साल मिश्रित टीम स्पर्धा को दो आईएसएसएफ विश्व कप राइफल-पिस्टल चरणों में और आईएसएसएफ विश्व कप शॉटगन के तीन चरणों में परीक्षण स्पर्धाओं के तौर पर शामिल किया गया, लेकिन अब यहां इन स्पर्धाओं में पदकों को गिना जाएगा.

वीडियो: सिंधु, दीपा, साक्षी और जीतू को राजीव गांधी खेल रत्‍न
जीतू ने यहां कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में पत्रकारों से कहा, ‘हम मिश्रित स्पर्धा के प्रारूप को समझ रहे हैं क्योंकि आईएसएसएफ लगातार सर्वश्रेष्ठ की खोज में नियमों में फेरबदल कर रहा है. लेकिन इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मेरा काम निशानेबाजी करना है और मैं यही कर सकता हूं.’ सेना के इस निशानेबाज ने दोनों विश्व कप और विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीते हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरा काम किन्य अन्य कारकों के बारे में चिंता किए बिना परिस्थितियों के अनुसार तैयारी करना है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com