विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2012

डेविस कप : उजबेकिस्तान की भारत पर 3-0 की बढ़त

भारत के लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की जोड़ी डेविस कप एशिया/ओसनिया ग्रुप-1 में उजबेकिस्तान के खिलाफ अपना युगल मुकाबला हार गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नामानगन: भारत के लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की जोड़ी डेविस कप एशिया/ओसनिया ग्रुप-1 में उजबेकिस्तान के खिलाफ अपना युगल मुकाबला हार गई है। इस प्रकार मेजबान टीम ने भारत पर 3-0 की बढ़त बना ली है।

शनिवार को खेले गए युगल मुकाबले में मुराद इनोयतोव और डेनिस इस्तोमिन की जोड़ी ने पेस और बोपन्ना को 7-6(4), 6-4, 3-6, 6-3 से पराजित कर दिया।

इससे पहले, शुक्रवार को खेले गए एकल मुकाबलों में भारत के सनम सिंह और युकी भाम्बरी को हार का सामना करना पड़ा था।
भाम्बरी रविवार को उलट एकल मुकाबले में इस्तोमिन के सामने होंगे। इससे पहले, भाम्बरी और इस्तोमिन वर्ष 2010 में मियामी में भिड़ चुके हैं जिनमें बाजी इस्तोमिन के हाथ लगी थी।

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सनम दूसरे उलट एकल मुकाबले में दुस्तोव से भिड़ेंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डेविस कप, Davis Cup, उजबेकिस्तान, भारत, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com