फर्राटा चैम्पियन उसैन बोल्ट (फाइल फोटो)
रियो दि जेनेरो:
फर्राटा किंग उसैन बोल्ट रियो ओलिम्पिक 2016 में भी स्वर्ण पदक जीतकर ओलिम्पिक खेलों में लगातार तीसरी बार जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहते हैं, ताकि पूरे साल डोप कलंकित रहे उनके खेल को कुछ सुनहरे पल मिल सकें।
पिछले साल सेबेस्टियन कू के अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ का अध्यक्ष बनने के बाद से ट्रैक और फील्ड में डोपिंग को लेकर 'ज़ीरो टॉलरेंस' की रणनीति अपनाई गई है। रूस में प्रशासन प्रायोजित डोपिंग का हाल ही में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। नवंबर में आईएएएफ ने रूस की ट्रैक और फील्ड टीम पर रियो ओलिम्पिक के लिए प्रतिबंध लगा दिया था।
खेल पंचाट ने भी उस प्रतिबंध को बरकरार रखा, जिसका अर्थ है कि तिहरी स्वर्ण पदक विजेता पोल वॉल्टर येलेना इसिंबायेवा, विश्व 110 मीटर बाधादौड़ चैम्पियन सर्जेइ शुबेंकोव और ऊंची कूद विश्व चैम्पियन मारिया कूचिना इन खेलों में नहीं दिखेंगे।
इन हालात में सभी की नजरें उसैन बोल्ट पर लगी होंगी। उन्होंने कहा, "यहां इतिहास रचा जाने वाला है... मैं ऐसा प्रदर्शन करना चाहता हूं कि दुनिया देखे... यह मेरा आखिरी ओलिम्पिक है और बहुत अहम है..." उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह फिट नहीं हूं... थोड़ी मेहनत और करनी होगी, लेकिन बेहतर महसूस कर रहा हूं... यहां आकर मैं दौड़ा और चोट नहीं लगी... मैं अपने खिताब को बरकरार रखने के लिए तत्पर हूं..."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
उसैन बोल्ट, उसेन बोल्ट, रियो ओलिम्पिक 2016, फर्राटा दौड़, एथलेटिक्स, Usain Bolt, Rio Olympics 2016, 100-meter Race, Athletics