विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2017

एथलेटिक्‍स : उसेन बोल्‍ट को कोई चुनौती नहीं, करियर की अंतिम 100 मीटर रेस के सेमीफाइनल में पहुंचे

बोल्‍ट ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 100 मीटर रेस के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. यह बोल्ट के करियर की अंतिम 100 मीटर रेस होगी.

एथलेटिक्‍स : उसेन बोल्‍ट को कोई चुनौती नहीं, करियर की अंतिम 100 मीटर रेस के सेमीफाइनल में पहुंचे
उसेन बोल्‍ट ने वर्ल्‍ड चैंपियनशिप के बाद संन्‍यास लेने की घोषणा की है (फाइल फोटो)
  • 10.07 सेकेंड के साथ पहला स्थान हासिल किया
  • 100 मीटर का वर्ल्‍डरिकॉर्ड बोल्‍ट के नाम पर ही है
  • बोल्ट के करियर की यह अंतिम 100 मीटर रेस होगी
लंदन: विश्व रिकॉर्डधारी फर्राटा धावक जमैका के उसेन बोल्ट का शानदार प्रदर्शन जारी है. बोल्‍ट ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 100 मीटर रेस के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. यह बोल्ट के करियर की अंतिम 100 मीटर रेस होगी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 30 साल के बोल्ट ने शुक्रवार को हीट-6 में अच्छी शुरुआत की और 10.07 सेकेंड के साथ पहला स्थान हासिल किया. हर हीट से तीन सबसे अच्छा समय निकालने वाले एथलीट स्वत: सेमीफाइनल में पहुंचते हैं.

यह भी पढ़ें : बोल्‍ट, फेल्‍प्‍स की विदाई से सूना होगा ओलिंपिक, क्‍या टोक्‍यो में मिलेगा 'नया हीरो'

बोल्ट ने अपने करियर में 19 विश्व और ओलिंपिक पदक जीते हैं. वह विश्व चैम्पियनशिप के बाद संन्यास ले लेंगे. बोल्ट हालांकि अपने प्रदर्शन से खुश नजर नहीं आए. उन्होंने कहा कि ट्रैक पर लगाए गए ब्‍लॉक्स के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई और इसी कारण वह अच्छा समय नहीं निकाल सके. बोल्ट के नाम 100 मीटर का वर्ल्‍डरिकॉर्ड है.

यह भी पढ़ें : मोहम्‍मद अली और पेले की कतार में शामिल होना चाहता हूं : उसेन बोल्ट

बोल्ट ने 9.58 सेकेंड में 100 मीटर रेस पूरी की थी. इसके अलावा 200 मीटर में 19.19 सेकेंड के साथ वह वर्ल्‍डरिकॉर्ड अपने नाम रखे हुए हैं. इसके अलावा बोल्ट के नाम चार गुणा 100 मीटर का भी वर्ल्‍ड रिकॉर्ड है. गौरतलब है कि बोल्ट ने बीजिंग (2008), लंदन (2012) और रियो (2016) ओलिंपिक खेलों में 100, 200 तथा चार गुणा 100 मीटर रिले का स्वर्ण जीता था.

इसी वर्ष बोल्ट ने अपने देश जमैका की सरजमीं पर नेशनल स्टेडियम में अंतिम रेस दौड़ी थी. बोल्ट ने इस रेस में 30,000 दर्शकों के सामने उसी ट्रैक पर 100 मीटर की रेस जीती जिस पर उन्होंने 2002 में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था. उन्होंने 10.03 सेकंड में जीत दर्ज की थी. हालांकि इसके बावजूद वे अपने 100 मीटर का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड (9.58 सेकंड) के नजदीक नहीं पहुंच पाए थे.

वीडियो : पीएम से मिले थे रियो ओलिंपिक के चैंपियन भारतीय खिलाड़ी

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Usain Bolt, World Championship
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com