विज्ञापन
This Article is From Aug 26, 2017

यूएस ओपन: सेमीफाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं नडाल और फेडरर

दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी स्पेन राफेल नडाल और तीसरी वरियता स्विस स्टार रोजर फेडरर साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में आमने-सामने हो सकते हैं.

यूएस ओपन: सेमीफाइनल में आमने-सामने हो सकते हैं नडाल और फेडरर
एक मैच के दौरान स्पेनिश खिलाड़ी राफेल नडाल और स्विस स्टार रोजर फेडरर. (फाइल फोटो)
  • नडाल और फेडरर को टूर्नामेंट के एक ही हाफ में रखा गया है
  • फेडरर पहले मुकाबले में फ्रांसेस टियाफोए के खिलाफ खेलेंगे
  • पहले राउंड में नडाल सर्बिया के दुसान लाजोविक से भिड़ेंगे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
न्यूयॉर्क: दुनिया के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल और तीसरी वरियता स्विस स्टार रोजर फेडरर साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में आमने-सामने हो सकते हैं. दोनों खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के एक ही हाफ में रखा गया है. सेमीफाइनल में इनकी भिड़ंत हो सकती है. वहीं पूर्व नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी रूस की मारिया शारापोवा प्रतिबंध से लौटने के बाद अपने पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में रोमानिया की सिमोना हालेप से भिड़ेंगी.

यह भी पढ़ें : साल के अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में नडाल को शीर्ष वरीयता

10वीं बार हासिल की फ्रेंच ओपन ट्रॉफी
नडाल और फेडरर के बीच अगर मैच होता है तो टेनिस जगत का यह सबसे शानदार मैच होगा. फेडरर ने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन और विम्बलडन खिताब जीता था, वहीं नडाल ने फ्रेंच ओपन की ट्रॉफी 10वीं बार हासिल की थी. नडाल ने फेडरर पर 23 बार जीत हासिल की है. वहीं फेडरर ने नडाल के खिलाफ 14 मुकाबले जीते हैं. पहले राउंड में नडाल सर्बिया के दुसान लाजोविक से भिड़ेंगे. फेडरर पहले मुकाबले में 19 साल के अमेरिकी खिलाड़ी फ्रांसेस टियाफोए के खिलाफ खेलेंगे.

यह भी पढ़ें : जब टेनिस कोर्ट पर जमकर नाचे जोकोविच

VIDEO: ऑस्ट्रेलियन ओपन में रोजर फेडरर की बादशाहत 


हालेप से भिड़ेंगी मारिया शारापोवा
महिलाओं में शीर्ष वरीय चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा पोलैंड की माग्डा लिनेटे के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी. वह क्वार्टर फाइनल में रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा से भिड़ सकती हैं. सेमीफाइनल में उनका सामना यूक्रेन की इलिना स्वितोलिना से हो सकता है. डोपिंग के कारण 15 महीनों का प्रतिबंध झेलने के बाद कोर्ट पर वापसी कर रही शारापोवा का सामना हालेप से होगा. शारापोवा को अमेरिकी टेनिस संघ (यूएसटीए) से वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है.  

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com