सेरेना विलियम्स की फाइल फो
नई दिल्ली:
सोमवार से साल का अंतिम ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन शुरू होगा, जिसमें ,सेरेना विलियम्स के पास रिकॉर्ड बनाने का मौक़ा होगा। 27 साल हो चुके हैं जब किसी महिला टेनिस खिलाड़ी ने 12 महीने में ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ़्रैंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन जीता हो, आख़िरी बार कैलेंडर ग्रैंड स्लैम जीतने का कारनामा जर्मनी की स्टेफ़ी ग्राफ़ ने 1988 में किया था।
इस साल टूर्नामेंट में अपना पहला मैच सेरेना विलियम्स एक सितंबर को खेलेंगी और उन पर ग्राफ़ के कारनामे को दोहराने का दबाव होगा। सेरेना पिछले साल यूएस ओपन जीत चुकी है और इस साल के पहले तीन स्लैम भी जीत चुकी हैं। ग्राफ़ ने जब ये कारनामा किया तब वह 19 साल की थी लेकिन सेरेना की उम्र 33 साल है।
दोनों की उम्र में भले ही काफ़ी अंतर हो, लेकिन फ़ॉर्म के मामले में ज़्यादा अंतर नहीं दिखता। साल 1988 में ग्राफ़ अपने करियर के टॉप पर थी और सेरेना भी टॉप फ़ॉर्म में हैं। हालांकि ग्राफ़ ने सेरेना को थकान से बचने की चेतावनी दी है। ग्राफ़ ने उस पल को याद करते हुए कहा, 'मुझे याद है मैं यूएस ओपन से पहले काफ़ी थकान महसूस कर रही थी, क्योंकि सभी लोगों को मुझसे जीत की उम्मीद थी जिसकी वजह से मेरा दम घुटने लगा था और मैं टूर्नामेंट पर ध्यान नहीं लगा पा रही थी।' ग्राफ़ ने सेरेना के बारे में कहा कि लगता है इसी वजह से सेरेना टूर्नामेंट से पहले कम लोगों से मिल रही हैं।
जब ग्राफ़ ने कैलेंडर स्लैम जीता था, तब मार्टिना नवरातिलोवा और क्रिस एवर्ट जैसी खिलाड़ी अपने करियर के आख़िरी पड़ाव पर थी, लेकिन यहां सेरेना के सामने कई चुनौतियां हैं। सेरेना के विरोधी खिलाड़ी उनसे काफ़ी युवा है और उन्हें कड़ी चुनौती देने का माद्दा रखती हैं।
ग्राफ़ की तरह सेरेना ने अब तक खेले तीन ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फ़ाइनल में तीन अलग-अलग खिलाड़ी को हराया है। 21 सिंग्लस ख़िताब जीत चुकी सेरेना ने 17 साल की उम्र में 1999 में अमेरिकी ओपन जीता था।
टूर्नामेंट से पहले सेरेना अपने ऊपर दबाव को लेकर ज़्यादा परेशान नहीं हैं। सेरेना ने कहा, 'मैं दबाव झेलने के लिए तैयार हूं। मैं हारूं या फिर जीतूं या बराबरी पर रहूं। इससे मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। मैं टूर्नामेंट को शुरू करने और पूरा करने के लिए तैयार हूं और फिर अगले टूर्नामेंट के बारे में सोचूंगी।'
सेरेना के मौजूदा फ़ॉर्म को देखते हुए इतना तो तय है कि उनकी दावेदारी काफ़ी मज़बूत है और आने वाले कुछ और समय तक महिला टेनिस पर उनका राज बरक़रार रहेगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं