विज्ञापन
This Article is From Oct 12, 2017

टेनिस: युकी भांबरी-दिविज शरण की जोड़ी ताशकंद चैलेंजर के फाइनल में पहुंची

युकी भांबरी और दिविज शरण की भारतीय जोड़ी ताशकंद चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष डबल्‍स वर्ग के फाइनल में पहुंच गई है.

टेनिस: युकी भांबरी-दिविज शरण की जोड़ी ताशकंद चैलेंजर के फाइनल में पहुंची
युकी इस सीजन में सात टूर्नामेंटों में पहली बार डबल्‍स वर्ग के फाइनल में पहुंचे हैं (फाइल फोटो)
  • स्‍पेन की गुइलेर्मो और एनरिक की जोड़ी को हराया
  • भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल 3-6 7-5 10-6 से जीता
  • दूसरी बार चैलेंजर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं दिविज
ताशकंद: युकी भांबरी और दिविज शरण की भारतीय जोड़ी ताशकंद चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष डबल्‍स वर्ग के फाइनल में पहुंच गई है. भारतीय जोड़ी ने पहला सेट हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए यहां गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज और एनरिक लोपेज पेरेज को पराजित किया. गैर वरीयता प्राप्‍त भारतीय जोड़ी ने 150000 डॉलर इनामी राशि वाली प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन की जोड़ी को 3-6 7-5 10-6 से पराजित किया.

यह भी पढ़ें : युकी भांबरी आस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ से एक जीत दूर

युकी और दिविज की जोड़ी का फाइनल में सामना हेन्स पोडलिपनिक कासिलो और आंर्देई वासिलेवस्की की दूसरी वरीय जोड़ी तथा जेम्स केरेटानी और मार्क पोलमैंस की तीसरी वरीय जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा. बाएं हाथ के दिविज ने सत्र में दूसरी बार किसी चैलेंजर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है.

वीडियो: सेरेना ने बहन वीनस को हराकर 23वां ग्रैंडस्‍लैम जीता
इससे पहले उन्होंने पूरव राजा के साथ फ्रांस के बोरडाक्स में खिताब जीता था. दूसरी ओर, युकी भांबरी ने 2017 सत्र में सात टूर्नामेंटों में पहली बार युगल फाइनल में प्रवेश किया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com