भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा महिला टेनिस संघ की सोमवार को जारी ताजा विश्व वरीयता एकल रैंकिंग की शीर्ष-100 खिलाड़ियों में आ गई हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की सोमवार को जारी ताजा विश्व वरीयता एकल रैंकिंग की शीर्ष-100 खिलाड़ियों में आ गई हैं। दूसरी ओर, पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की एकल रैंकिंग में सोमदेव देवबर्मन को भी फायदा हुआ है।
सानिया ने एकल क्रम में 14 पायदान की छलांग लगाई हैं और वह 111वें से 97वें स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने हाल में पटाया ओपन के एकल स्पर्धा में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था जिसका सीधा असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा है। युगल में सानिया करियर की सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर विराजमान हैं।
दूसरी ओर, सोमदेव देवबर्मन दो पायदान चढ़कर 122वें से 120वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 25 जुलाई, 2011 को करियर की सर्वश्रेष्ठ 62वें स्थान पर पहुंचने वाले सोमदेव इस समय कंधे की चोट से परेशान हैं। इसी वजह से उन्होंने वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा नहीं लिया था।
युगल वर्ग में लिएंडर पेस सातवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि महेश भूपति एक पायदान ऊपर चढ़कर 16वें से 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहन बोपन्ना 11वें स्थान पर बने हुए हैं। युगल टीम रैंकिंग में पेस और चेक गणराज्य के राडेक स्टेपानेक की जोड़ी शीर्ष पर बनी हुई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं