ओलिंपिक में लगातार दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान सुशील कुमार कंधे की चोट से उबरकर एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गए हैं और उन्होंने अप्रैल में होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
ओलिंपिक में लगातार दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान सुशील कुमार कंधे की चोट से उबरकर एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गए हैं और उन्होंने अप्रैल में होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है।
बीजिंग ओलिंपिक में कांस्य के बाद लंदन ओलिंपिक में रजत पदक जीतकर भारत की ओर से इतिहास रचने वाले सुशील ने एक कार्यक्रम में कहा, कंधे की चोट अब ठीक है और मैंने एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी है।
एशियाई चैंपियनशिप 18 से 27 अप्रैल को नई दिल्ली के केडी जाधव स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। सुशील ने कंधे की चोट के बारे में कहा, यह चोट मुझे लंदन ओलिंपिक से पहले से ही परेशान कर रही थी, लेकिन ओलिंपिक के समय में यह थोड़ी ठीक थी। तब मैं एक किलो वजन भी नहीं उठा सकता था। लेकिन डॉक्टरों ने इसका उपचार कर तब मुझे राहत दी थी। मेरे गुरुजी सतपाल ने सलाह दी कि अब इससे उबरने के बाद ही टूर्नामेंट खेलूं, ताकि मैं अच्छी तरह वापसी कर सकूं।
सुशील ने कहा, गुरुजी ने कहा कि ठीक होकर ही मैं अपना सर्वश्रेष्ठ कर पाऊंगा। इसी कारण मैं अमेरिका में हुए टूर्नामेंट में भी नहीं जा सका था। उन्होंने कहा, फिर आगे विश्व चैंपियनशिप भी है, इसलिए मैं जल्दबाजी भी नहीं करना चाहता था। यह पूछने पर कि क्या वह ट्रेनिंग के लिए विदेश जाएंगे, तो सुशील ने कहा, यह तो भारतीय कुश्ती महासंघ और साइ पर निर्भर करता है। अगर वे हमारे लिए विदेशों में ट्रेनिंग आयोजित करवाएंगे, तो हम निश्चित रूप से जाएंगे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सुशील कुमार, पहलवान सुशील कुमार, एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप, Sushil Kumar, Asian Wrestling Championship