विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2016

पूर्व हॉकी कप्‍तान मोहम्‍मद शाहिद के इलाज का खर्च उठाएगा खेल मंत्रालय, 10 लाख रुपये अलग से दिए

पूर्व हॉकी कप्‍तान मोहम्‍मद शाहिद के इलाज का खर्च उठाएगा खेल मंत्रालय, 10 लाख रुपये अलग से दिए
पूर्व हॉकी कप्‍तान मोहम्‍मद शाहिद (फाइल फोटो)
नई दिल्‍ली: केंद्रीय खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मोहम्मद शाहिद को 10 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की जो बीमार हैं। शाहिद का यकृत और गुर्दे की गंभीर बीमारी के कारण गुड़गांव के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

खेल मंत्री जितेंदर सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘मोहम्मद शाहिद के सभी चिकित्सकीय खर्चे की भरपाई की जाएगी और खेल मंत्रालय की ओर से अतिरिक्त खर्चे के लिए तुरंत 10 लाख रुपये दिए जाएंगे।’’ शाहिद के मेडिकल खर्चे उनका नियोक्ता रेलवे उठाएगा।
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पूर्व हॉकी कप्‍तान, मोहम्‍मद शाहिद, खेल मंत्रालय, खेल मंत्री जीतेंद्र सिंह, ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता, Ex Hockey Captain, Mohammad Shahid, Sports Ministry, Sports Minister, Jitendra Singh, Olympic Gold Medallist
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com