विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2012

फ्रेंच ओपन जीत के साथ शारापोवा ने रचा इतिहास

रूस की मारिया शारापोवा ने एकतरफा फाइनल में इटली की सारा एरानी को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर फ्रेंच ओपन महिला एकल का खिताब अपने नाम कर लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पेरिस: रूस की मारिया शारापोवा ने एकतरफा फाइनल में इटली की सारा एरानी को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराकर फ्रेंच ओपन महिला एकल का खिताब अपने नाम  कर लिया और साथ ही सभी ग्रैंडस्लैम जीतकर करियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने वाली टेनिस इतिहास की 10वीं महिला खिलाड़ी भी बनी।

रोलां गैरों में फाइनल में पहुंचकर पहले ही दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनना तय कर चुकी दूसरी वरीय शारापोवा ने फाइनल में इटली की खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और पूरे मैच के दौरान  दबदबा बनाए रखते हुए 90 मिनट में जीत दर्ज की।

यह शारापोवा का चौथा ग्रैंडस्लैम खिताब है। इससे पहले यह रूसी खिलाड़ी 2004 में विम्बलडन, 2006 में अमेरिकी ओपन और 2008 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीत चुकी है।

फ्रेंच ओपन का महिला एकल फाइनल एक बार फिर उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहा और लगातार 11वें साल फाइनल सीधे सेटों में समाप्त हो गया। रोलां गैरो पर पिछली बार तीन सेट का  फाइनल 2001 में खेला गया था जब जेनिफर कैप्रियाती ने रोमांचक मुकाबले में किम क्लाइस्टर्स को हराकर खिताब जीता था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sharapova Won, French Open, History, शारापोवा ने रचा इतिहास, फ्रेंच ओपन
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com