शाहरुख खान हॉकी पर केंद्रित फिल्म ‘चक दे इंडिया’के लीड रोल में थे (फाइल फोटो)
- समारोह में दिखेगी ओडिशा की संस्कृति की बानगी
- 28 नवंबर से शुरू हो रहा है हॉकी वर्ल्डकप
- इसमें दुनिया की 16 टीमें ले रही हैं हिस्सा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भुवनेश्वर:
‘चक दे इंडिया’ फेम सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), आस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार एआर रहमान (AR Rahman) और गीतकार गुलजार (Gulzar) यहां 28 नवंबर को वर्ल्डकप हॉकी (Hockey World Cup 2018) के उद्घाटन समारोह में आकर्षण का केंद्र होंगे. उद्घाटन समारोह में ओडिशा की संस्कृति की बानगी भी देखने को मिलेगी. हाकी के नये गढ़ बने भुवनेश्वर में चैम्पियंस ट्रॉफी (2014) , एफआईएच वर्ल्ड लीग फाइनल्स (2017) के बाद अब 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक वर्ल्डकप का आयोजन किया जाएगा जिसमें दुनिया की 16 टीमें भाग ले रही हैं. ओडिशा सरकार के खेल और पर्यटन विभाग के सचिव विशाल देव ने बताया,‘उद्घाटन समारोह में शाहरुख खान नाच गाना नहीं बल्कि दुनिया को ओडिशा से रूबरू कराके यहां सभी का स्वागत करेंगे. गुलजार और एआर रहमान भी समारोह का आकर्षण होंगे जिन्होंने वर्ल्डकप का थीम गीत बनाया है. इनके अलावा एक और बड़े कलाकार से बात हो रही है.’
एसिड अटैक के विक्टिम्स की मदद करेंगे शाहरुख खान, Video में दिया ये इमोशनल मैसेज
देव ने यह भी बताया कि ओडिशा ने अपनी गरीब और पिछड़े राज्य की छवि को तोड़कर कई बड़े खेल टूर्नामेंटों का सफल आयोजन किया है और वर्ल्डकप से पहले बुनियादी ढांचे को और बेहतर बनाकर नए सिरे से संवारा जाएगा . उन्होंने कहा,‘वर्ल्डकप से पहले कला और साहित्य महोत्सव का आयोजन किया जायेगा जिसमें दुनिया के मशहूर गायक, नर्तक और किस्सागो भाग लेंगे. इसके अलावा शहर में 250 नई बसें चलाई जायेंगी जिनमें होहो बसें शामिल हैं . फूड पार्क, हॉकी अड्डा बनेंगे और भुवनेश्वर के आसपास तमाम पर्यटन स्थलों जैसे पुरी, कोणार्क का बुनियादी ढांचा बेहतर किया जा रहा है.’
मशहूर शायर गुलजार का ये है असली नाम, इन 10 बातों को जरूर जानना चाहिए
वर्ल्डकप के सारे मैच कलिंगा स्टेडियम पर खेले जाएंगे जिसे नए सिरे से तैयार किया गया है. देव ने बताया,‘स्टेडियम को नये सिरे से तैयार करने में करीब 82 करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं. दो नई उत्तर और दक्षिण दीर्घायें बनाई गई हैं . दो नए गेट बनाये गए हैं ताकि दर्शकों को प्रवेश में दिक्कत ना हो. स्टेडियम की क्षमता 7,500 से बढाकर 15, 000 कर दी गई है. रिहायशी सुविधा बेहतर की गई है और एक नवंबर से टीम का शिविर यहीं लगेगा.’
एआर रहमान के बर्थडे पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने कुछ ऐसे किया विश, देखें Tweets
वीडियो: हॉकी टीम के कोच हरेंद्र सिंह से खास बातचीत भावी योजनाओं के बारे में उन्होंने बताया कि भुवनेश्वर में हॉकी के अलावा एथलेटिक्स और बैडमिंटन की अत्याधुनिक अकादमियां स्थापित की जाएंगी. उन्होंने बताया कि इसके लिये अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स संघ और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं . भुवनेश्वर में पिछले साल एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप का भी सफल आयोजन किया गया था. पहले यह चैम्पियनशिप रांची में होनी थी लेकिन उसके हाथ खींचने के बाद 90 दिन के भीतर भुवनेश्वर ने मेजबानी की तैयारी की थी. उन्होंने कहा,‘बैडमिंटन अकादमी का संचालन पुलेला गोपीचंद करेंगे जबकि एथलेटिक्स अकादमी अगले दो महीने में शुरू हो जाएगी. इन अकादमियों में देशभर से बच्चों का चयन किया जाएगा. इन्हें मशहूर कोचों, फिजियों, आहार विशेषज्ञों की सेवायें मिलेग . इसके अलावा प्रतिभा तलाश कार्यक्रम भी शुरू करने की योजना है.’ (इनपुट: भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं