विज्ञापन
This Article is From Jan 26, 2015

ऑस्ट्रेलियन ओपन : सानिया मिर्जा तीसरे दौर में

ऑस्ट्रेलियन ओपन : सानिया मिर्जा तीसरे दौर में
फाइल फोटो
मेलबर्न:

भारत की सानिया मिर्जा और ब्राजील के ब्रूनो सोरेस की शीर्ष वरीय मिक्स्ड डबल जोड़ी ने यहां सोमवार को मेलबर्न पार्क में चल रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट मिक्स्ड डबल के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

सानिया-ब्रूनो की जोड़ी ने गैर वरीय मेक्सिको के सैंटियागो गोंजालेज और अमेरिका के अबिगैल स्पीयर्स की जोड़ी को 93 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 7-5, 6-7 (3), 10-8 से पराजित कर दिया।

सानिया-ब्रूनो की जोड़ी का तीसरे दौर में मुकाबला अब स्लोवाकिया की एंड्रेजा क्लेपक व ऑस्ट्रेलियाई क्रिस गुसिऑन की जोड़ी तथा ऑस्ट्रेलियाई केसी डीलैकुआ और जॉन पीयर्स की जोड़ी के बीच होने वाले दूसरे दौर के मैच की विजेता जोड़ी से होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सानिया मिर्जा, ऑस्ट्रेलियन ओपन, Sania Mirza, Australia Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com