भारत की सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन टेनिस चैम्पियनशिप के महिला युगल स्पर्धा के तीसरे दौर में प्रवेश कर गई है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
भारत की सानिया मिर्जा और उनकी अमेरिकी जोड़ीदार बेथानी माटेक सैंड्स की जोड़ी वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन टेनिस चैम्पियनशिप के महिला युगल स्पर्धा के तीसरे दौर में प्रवेश कर गई है। उधर, विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त रूस की मारिया शारापोवा चौथे दौर में पहुंच गई हैं।
टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार को खेले गए महिलाओं की युगल स्पर्धा के दूसरे दौर के मुकाबले में सानिया और बेथानी की 13वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्रिस्टीना मलाडेनोविक और स्टेफनी फोरेज गैकॉन की फ्रांसीसी जोड़ी को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।
सानिया और बेथानी का अगले दौर में सामना अमेरिका की सेरेना और वीनस विलियम्स तथा रूस की मारिया किरिलेंको व नादिया पत्रोवा के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की विजेता जोड़ी से होगा।
उधर, महिलाओं की एकल स्पर्धा के तीसरे दौर के मुकाबले में शारापोवा ने टूर्नामेंट के गैर वरीय चीनी ताइपे की सू-वेई सिह सी को 6-1, 6-4 से पराजित किया।
पुरुषों की एकल स्पर्धा में, अमेरिका के सैम क्वेरी ने दूसरे दौर के मुकाबले में 21वीं वरीयता प्राप्त कनाडा के माइलोस राओनिक को 6-7 (3-7), 7-6 (9-7), 7-6 (10-8), 6-4 से पराजित किया।
सर्बिया के विक्टर ट्रायोस्की ने 15वीं वरीयता प्राप्त अर्जेंटीना के जुआन मोनाको को 7-5, 7-5, 6-3 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया।
महिलाओं की एकल स्पर्धा के तीसरे दौर के मुकाबले में 15वीं वरीयता प्राप्त जर्मनी की सबिने लिसिकी ने अमेरिका की स्लोआने स्टीफंस को 7-6 (7-5), 1-6, 6-2 से पराजित कर चौथे दौर में जगह बनाई।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं