विज्ञापन
This Article is From Nov 13, 2015

बैडमिंटन : चीन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं सायना नेहवाल

बैडमिंटन : चीन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं सायना नेहवाल
सायना नेहवाल (फाइल फोटो)
फुझोउ (चीन): भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल शुक्रवार को चीन के फुझोउ में जारी चीन ओपन के एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। सायना के रूप में इस टूर्नामेंट में भारत की एकमात्र उम्मीद बची है।

शीर्ष वरीय और मौजूदा चैम्पियन सायना ने सात लाख डॉलर इनामी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-16, 21-13 से हराया।

हेइक्सिया ओलिम्पिक स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में आयोजित यह मैच 42 मिनट चला। 25 साल की सायना ने इस मैच में कुल 71 में से 42 अंक अपने नाम किए हैं।

सायना और ओकुहारा के बीच अब तक चार बार भिड़ंत हुई है और हर मौके सायना विजयी रही हैं।

दूसरे दौर के मुकाबले में मलेशिया की जिंग यी ती को 21-10, 19-21, 21-19 को हराने ने वाली सायना शनिवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की यिहान वांग से भिड़ेंगी।

वांग ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की ताए जू यिंग को 21-18, 21-17 से हराया। सायना और वांग के बीच अब तक कुल 12 बार भिड़ंत हुई है और नौ बार वांग विजयी रही हैं।

खास बात यह है कि इस साल हुए दो आपसी मुकाबलों में सायना ने जीत हासिल की है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सायना नेहवाल, साइना नेहवाल, चीन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट, China Open Super Series Badminton Tournament, Saina Nehwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com