पीवी सिंधु और साइना नेहवाल (फाइल फोटो)
फुझोउ (चीन):
भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल गुरुवार को चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। वहीं भारत की ही पीवी सिंधु को एक करीबी मैच में हार का सामना करना पड़ा। यह टूर्नामेंट के विजेता के लिए सात लाख डॉलर का इनाम रखा गया है।
सिंधु ने किया निराश
शीर्ष वरीयता प्राप्त साइना ने महिला एकल में मलेशिया की विश्व में 34वें नंबर की ती जिंग यी को 21-10 19-21 21-19 से हराया, लेकिन विश्व चैंपियनशिप में दो बार की कांस्य पदक विजेता सिंधु पहले गेम में 13-7 की बढ़त का फायदा नहीं उठा पाईं और चीन की शिजियान वांग से एक घंटे 28 मिनट तक चले मैच में 21-18 18-21 16-21 से हार गईं।
साइना ने बनाए रखा दबदबा
साइना ने पहले गेम में जिंग को कोई मौका नहीं दिया और शुरू से लेकर आखिर तक दबदबा बनाए रखकर पहला गेम अपने नाम किया। हालांकि जिंग ने दूसरे गेम में शानदार वापसी की। उन्होंने 5-8 और 8-11 से वापसी करके मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। निर्णायक गेम में जिंग ने शुरू में 6-2 की बढ़त बना ली, लेकिन साइना ने जल्द ही स्कोर 8-8 से बराबर कर दिया। इसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों के बीच रोचक जंग देखने को मिली। मलेशियाई खिलाड़ी ने कुछ समय के लिए 15-13 से बढ़त हासिल कर रखी थी, लेकिन साइना ने इसके बाद अपने अनुभव का इस्तेमाल करके बढ़त बनाई और फिर मैच अपने नाम किया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं