भारत के उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी साई प्रणीत बी ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी हांगकांग के युन ह्यू को सीधे गेम में हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए सिंगापुर सुपर सीरीज के दूसरे दौर में जगह बनाई।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिंगापुर:
भारत के उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ी साई प्रणीत बी ने दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी हांगकांग के युन ह्यू को सीधे गेम में हराकर बड़ा उलटफेर करते हुए सिंगापुर सुपर सीरीज के दूसरे दौर में जगह बनाई।
दुनिया के 61वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी ने सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में 30 मिनट चले पहले दौर के एकतरफा मुकाबले में दूसरे वरीय युन को 21-9, 21-10 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
इंडोनेशिया में पूर्व विश्व और ओलिंपिक चैम्पियन तौफीक हिदायत का जीत के साथ बैडमिंटन को अलविदा कहने का सपना तोड़ने वाले हैदराबाद के 20 वर्षीय प्रणीत अगले दौर में हमवतन भारतीय आरएमवी गुरूसाइदत्त और वेई फेंग चोंग के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।
इससे पहले, प्रणीत को 2009 में वियतनाम अंतरराष्ट्रीय चैलेंज में युन के हाथों सीधे गेम में हार झेलनी पड़ी थी।
अन्य भारतीय हालांकि पहले दौर में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। अजय जयराम को कड़े मुकाबले में जापान के चौथे वरीय केनेची टैगो के हाथों 19-21, 21-18, 17-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी जबकि शीर्ष वरीय पेंग्यू डू ने आनंद पवार को 21-16, 21-13 से हराया।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं