विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2012

लंदन ओलिम्पिक : बोपन्ना भी नहीं खेलेंगे पेस के साथ

भारत के युगल विशेषज्ञ रोहन बोपन्ना ने अपने नियमित जोड़ीदार महेश भूपति के नक्शेकदम पर चलते हुए लंदन ओलिंपिक की टेनिस स्पर्धा के पुरुषों के युगल वर्ग में लिएंडर पेस के साथ खेलने से इनकार कर दिया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लंदन:
भारत के युगल विशेषज्ञ रोहन बोपन्ना ने अपने नियमित जोड़ीदार महेश भूपति के नक्शेकदम पर चलते हुए लंदन ओलिंपिक की टेनिस स्पर्धा के पुरुषों के युगल वर्ग में लिएंडर पेस के साथ खेलने से इनकार कर दिया है।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) को लिखे अपने पत्र में बोपन्ना ने साफ कर दिया कि वह पेस के साथ नहीं खेलना चाहते। हालांकि बोपन्ना ने यह भी साफ किया कि ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना उनका सपना रहा है।

भूपति ने बीते सप्ताह यह कहा था कि वह पेस के साथ जोड़ी नहीं बनाना चाहते। भूपति का यह बयान एआईटीए द्वारा उन्हें पेस का जोड़ीदार बनाए जाने के कुछ समय बाद ही आया था।

बोपन्ना ने लिखा है कि हम संघ के फैसले का सम्मान करते हैं लेकिन मैं फिलहाल संघ का पेस के साथ खेलने सम्बंधी फैसला मानने की स्थिति में नहीं हूं। मैंने इस सम्बंध में संघ को जानकारी दे दी है।

बोपन्ना ने कहा कि इस साल की शुरुआत में उन्होंने भूपति के साथ जोड़ी सिर्फ इसलिए बनाई थी क्योंकि वह ओलिंपिक में देश के लिए खेलना चाहते थे। बोपन्ना के मुताबिक वह तथा पेस अच्छा जोड़ी नहीं बनाते और इससे कोई परिणाम नहीं निकलने वाला है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
London Olympics, Rohan Bopanna, Leander Paes, लंदन ओलिम्पिक, रोहन बोपन्ना, लिएंडर पेस
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com