विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2013

बोपन्ना शीर्ष तीन में; दिविज, पुरव ने भी हासिल की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग

बोपन्ना शीर्ष तीन में; दिविज, पुरव ने भी हासिल की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग
भारत के रोहन बोपन्ना एटीपी की ताजा विश्व युगल रैंकिंग में दो पायदान आगे बढ़कर शीर्ष तीन में शामिल हो गए हैं जबकि बोगोटा ओपन का खिताब जीतने वाले दिविज शरण और पुरव राजा ने भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: भारत के रोहन बोपन्ना एटीपी की ताजा विश्व युगल रैंकिंग में दो पायदान आगे बढ़कर शीर्ष तीन में शामिल हो गए हैं जबकि बोगोटा ओपन का खिताब जीतने वाले दिविज शरण और पुरव राजा ने भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है।

बोपन्ना ने पिछले सप्ताह कोई टूर्नामेंट नहीं खेला लेकिन उनकी रैंकिंग में सुधार जारी है। वह दो पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। बोपन्ना के 5335 रेटिंग अंक हैं और उनसे ऊपर अब केवल ब्रायन बंधु बाब और माइक हैं। ये दोनों 14,460 रेटिंग अंक के साथ संयुक्त पहले स्थान पर हैं।

भारत के दो अन्य खिलाड़ियों दिविज और पुरव ने भी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। इस भारतीय जोड़ी ने पिछले सप्ताह कोलंबिया के बोगोटा में फ्रांस के एडुआर्ड रोजर वेसलिन और हालैंड के इगोर सिसलिंग की जोड़ी को 7-6, 7-6 से हराकर क्लैरो ओपन खिताब जीता था। इससे ये दोनों रैंकिंग में लंबी छलांग लगाने में सफल रहे। दिविज को इससे 18 स्थान का फायदा हुआ है और वह 1099 रेटिंग अंकों के साथ 66वें स्थान पर काबिज हो गए हैं।

दूसरी तरफ, पुरव पहली बार शीर्ष 100 में शामिल हुए हैं। उन्होंने 29 पायदान की छलांग लगाई और अब वह 86वें स्थान पर हैं। पूरव के 887 रेटिंग अंक हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rohan Bopanna, रोहन बोपन्ना, दिविज शरण, पुरव राजा, Divij Sharan, Purab Raja, सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com