विज्ञापन
This Article is From Mar 29, 2011

मेरे बयान को सही संदर्भ में नहीं लिया गया : मलिक

पाकिस्तान के गृहमंत्री ने पाक टीम को मैच फिक्सिंग में लिप्त नहीं होने के बारे में चेतावनी देने के बाद इस मामले में अपनी सफाई दी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने पाकिस्तान के क्रिकेट टीम को मैच फिक्सिंग में लिप्त नहीं होने के बारे में चेतावनी देने के बाद इस मामले में सफाई देते हुए दावा किया कि उनके बयान को सही संदर्भ में नहीं लिया गया। मलिक ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कहा, मीडिया के एक वर्ग ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया और मेरे शब्दों का गलत अर्थ निकाला। उन्होंने दावा किया कि उनकी टिप्पणी भारत-पाकिस्तान के बीच बुधवार को होने वाले विश्व कप क्रिकेट सेमीफाइनल मैच के संदर्भ में काफी अधिक प्रासंगिक थी, लेकिन पाकिस्तानी टीम के बारे में उनके बयान को नकारात्मक रूप में पेश किया गया। माना जा रहा है कि मलिक ने ये पलटी इसलिए मारी, क्योंकि उनके बयान की पाकिस्तान के खेल जगत में जमकर खिंचाई हुई और इसे भारत के साथ अहम मैच से पहले खिलाड़ियों के मनोबल को खराब करने वाला माना गया। खुद कप्तान शाहिद आफरीदी ने भी इस पर कड़ा ऐतराज जताया। इसके बाद गृहमंत्री रहमान मलिक को सफाई देनी पड़ी।(इनपुट भाषा से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिकेट, वर्ल्ड कप, विश्व कप, रहमान मलिक, मैच फिक्सिंग, पाकिस्तान टीम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com