रांची राइनोज ने तीन क्वार्टर तक पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए दिल्ली वेवराइडर्स को 2-1 से हराकर पहली हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीत लिया।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची:
रांची राइनोज ने तीन क्वार्टर तक पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए दिल्ली वेवराइडर्स को 2-1 से हराकर पहली हॉकी इंडिया लीग का खिताब जीत लिया।
रांची की टीम पहले तीन क्वार्टर के बाद 0-1 से पिछड़ रही थी लेकिन मेजबान टीम ने अंतिम क्वार्टर में 10 मिनट के भीतर दो गोल दागकर दिल्ली की टीम को हैरान करते हुए खिताब जीत लिया।
राइनोज की ओर से आस्टिन स्मिथ और मनप्रीत सिंह ने गोल दागे जबकि दिल्ली वेवराइडर्स की ओर से मैच का एकमात्र गोल दूसरे क्वार्टर में साइमन चाइल्ड ने किया।
राइनोज ने इसके साथ ही दिल्ली के हाथों पिछले दो मुकाबलों में 5-4 और 5-2 की शिकस्त का बदला भी चुकता कर लिया।
इससे पहले, उत्तर प्रदेश विजार्ड्स ने कप्तान वीआर रघुनाथ के हैट्रिक सहित चार गोल की मदद से जेपी पंजाब वारियर्स को 4-3 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
उत्तर प्रदेश की टीम एक समय 0-3 से पिछड़ रही थी लेकिन रघुनाथ ने पेनल्टी कार्नर पर 42वें, 62वें, 64वें और 85वें निमट में गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी।
वारियर्स की ओर से मार्क नोल्स (चौथे मिनट), एसवी सुनील (आठवें मिनट) और रंजीत सिंह (39वें मिनट) ने गोल दागे थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं