विज्ञापन
This Article is From Oct 18, 2015

डेनमार्क ओपन : पीवी सिंधु का सुपर सीरीज जीतने का सपना टूटा

डेनमार्क ओपन : पीवी सिंधु का सुपर सीरीज जीतने का सपना टूटा
रिटर्न शॉट लगातीं पीवी सिंधु (फोटो : एएफपी)
पीवी सिंधु डेनमार्क ओपन के फाइनल में हार गई हैं। उन्हें चीन की ली ज्यूरी ने 21-19, 21-12 से हराया। ली ज्यूरी पूर्व वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी हैं और मौजूदा समय में उनकी वर्ल्ड रैंकिंग 6 है। पहले गेम में सिंधु ने ज्यूरी के सामने जोरदार दमखम दिखाया, लेकिन दूसरे गेम में वे संघर्ष नहीं कर पाईं। ज्यूरी ने ये मुकाबला 47 मिनट में जीत लिया।

इससे पहले सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन की कैरोलीन मारिन को हराकर सबको चौंकाया था, लेकिन लगातार दूसरे मुक़ाबले में सिंधु उलटफेर करने में कामयाब नहीं हुईं। सिंधु पहली बार किसी सुपर सीरीज़ के फ़ाइनल में पहुंची थीं लेकिन खिताब जीतने में कामयाब नहीं हुईं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पीवी सिंधु, बैडमिंटन, डेनमार्क ओपन सुपर सीरीज़, कैरोलिना मारिन, ली ज्यूरी, PV Sindhu, Badminton, Denmark Open Super Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com